रूस के न्यूक्लियर चीफ को बम से उड़ाया: मॉस्काे में इलेक्ट्रिक स्कूटर में हुआ ब्लास्ट; यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने ली जिम्मेदारी

Russia Nuclear Chief Igor Kirillov Death
X
Russia Nuclear Chief Igor Kirillov Death
रूस के न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की मंगलवार को मॉस्को में हुए भीषण ब्लास्ट में मौत हो गई। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

Russia Nuclear Chief Igor Kirillov Death: रूस के न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की मंगलवार(17 दिसंबर) को मॉस्को में हुए भीषण ब्लास्ट में मौत हो गई। धमाका उस वक्त हुआ जब किरिलोव अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे। किरिलोव के पास खड़ा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अचानक धमाके से उड़ गया। इस घटना में किरिलोव के साथ उनके असिस्टेंट की भी जान चली गई। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मॉस्को में 7 किमी दूर क्रेमलिन के पास हुआ धमाका
यह ब्लास्ट मॉस्को के क्रेमलिन से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। ऐसे में रूस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रूस की जांच एजेंसी के मुताबिक धमाके में 300 ग्राम TNT विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों की 4 मंजिलों तक खिड़कियों के कांच टूट गए। रूस ने कहा है कि यह आपराधिक हत्या है। रूस की जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रूस के बड़े अधिकारी थे किरिलोव
इगोर किरिलोव अप्रैल 2017 में रूस के न्यूक्लियर फोर्सेस के चीफ बनाए गए थे। इसके अलावा किरिलोव रेडिएशन, केमिकल और बायोलॉजिकल वेपन डिपार्टमेंट के चीफ भी रह चुके थे। किरिलोव ने 2024 में यूक्रेन पर डर्टी बम बनाने का आरोप लगाया था। किरिलोव ने दावा किया था कि अमेरिका की मदद से यूक्रेन रेडियोएक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल कर घातक हथियार बना रहा है। किरिलोव ने पहले भी अमेरिका पर बायोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

रूस ने कहा- हत्या का बदला लिया जाएगा
किरिलोव की मौत के बाद रूसी संसद के डिप्टी स्पीकर ने कहा है कि इस हत्या का बदला जरूर लिया जाएगा। रूस में पिछले कुछ महीनों में यह तीसरे बड़े अधिकारी की मौत है। इससे पहले 12 दिसंबर को मिसाइल एक्सपर्ट मिखाइल शेतस्की और 28 सितंबर को ड्रोन स्पेशलिस्ट कर्नल एलेक्सी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

ये भी पढें: Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन ने 144 ड्रोन से रूस पर हमला बोला; एक महिला की मौत, 3 प्रमुख हवाईअड्डे बंद

यूक्रेन ने लगाया था बैन हथियारों के इस्तेमाल का आरोप
ब्लास्ट से एक दिन पहले यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने इगोर किरिलोव को जंग में बैन हथियारों का इस्तेमाल करने का दोषी करार दिया था। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, SBU ने उन्हें युद्ध में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने का जिम्मेदार बताया था। दूसरी ओर, रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने अब तक 5,000 बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढें: Russia-ukraine war: यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर दागे 34 ड्रोन, किया अब तक का सबसे बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के आसार
इस धमाके से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है। किरिलोव की हत्या के बाद रूस किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर सकता है। मॉस्को में हुई इस घटना से रूस की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि रूस इस हत्या का जवाब किस तरह देता है। साथ ही रूस की जांच में इस धमाके को लेकर क्या खुलासा होता है। क्या वाकई यह यूक्रेन की सोची-समझी साजिश है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story