Russia-Ukraine war: रूसी सेना के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता

12 Indians killed, 16 missing in Russian army fighting against Ukraine
X
रूसी सेना में लड़ रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता: केंद्र सरकार
Russia-Ukraine war: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (17 जनवरी) को जानकारी दी कि रूसी सेना के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।

Russia-Ukraine war: विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (17 जनवरी) को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की सेना के लिए लड़ रहे 126 भारतीय नागरिकों में से 12 की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि 96 भारतीय वापस लौट चुके हैं और 18 अब भी रूस में मौजूद हैं।

रूसी सेना में 126 भारतीय हुए थे शामिल
रणधीर जायसवाल ने कहा कि 126 भारतीय नागरिकों के रूस की सेना में सेवा देने के मामले सामने आए हैं। इनमें से 96 लोग भारत लौट चुके हैं और उन्हें रूसी सेना से छुट्टी दे दी गई है।

केरल के बिनिल बाबू की मौत
हाल ही में रूसी सेना के लिए लड़ रहे केरल के 32 वर्षीय बिनिल बाबू की मौत हो गई। बिनिल बाबू की मौत को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंत्रालय ने कहा कि हमारे दूतावास ने रूसी अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

लापता और घायल नागरिकों को भारत वापस लाने की कोशिश
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द छुड़ाने और वापस लाने की कोशिश की जा रही है। एक अन्य केरल निवासी, जो रूसी सेना में सेवा दे रहे थे, घायल हो गए हैं और मॉस्को के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story