'मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान': 'मित्र विभूषण' अवॉर्ड मिलने पर बोले PM मोदी...जानिए श्रीलंकाई मेडल की खासियत

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शनिवार (5 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया है।;

Update:2025-04-05 13:55 IST
PM Modi Mitre Vibhushan SammanPM Modi Mitre Vibhushan Samman
  • whatsapp icon

PM Modi Mitre Vibhushan Samman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश श्रीलंका में हैं। श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शनिवार (5 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया है। PM मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। 

विदेशी संबंधों की गहराई का प्रतीक 
PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था। उनके पहला विदेशी मेहमान बनने का सौभाग्य मुझे मिला। यह हमारे विदेशी संबंधों की गहराई का प्रतीक है।

सुरक्षा सहयोग पर काम करने के लिए हम सहमत 
कोलंबो में मोदी ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारे सुरक्षा हित समान है। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है। एक-दूसरे पर निर्भर है। भारत के हितों के प्रति उनकी संवेदनाओं के लिए मैं राष्ट्रपति दिसानायके का आभारी हूं। रक्षा सहयोग में संपन्न किए गए महत्वपूर्ण समझौते का हम स्वागत करते हैं। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव और हिंद महासागर में सुरक्षा सहयोग पर भी मिलकर काम करने के लिए हम सहमत हैं।

ब्याज दर कम करने का फैसला
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया है। हम अपने सहयोगी देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋणों को अनुदान में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करेगा। आज हमने ब्याज दर कम करने का फैसला किया है। यह दर्शाता है कि भारत आज भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। 

भारतीय मछुआरों को रिहा करने की मांग 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई।  मोदी ने भारतीय मछुआरों को रिहा करने और उनकी नावों को छोड़ने की बात कही। तमिल मुद्दे पर मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की उम्मीदों को पूरा करेगी और श्रीलंका के संविधान के तहत मिले पूरे अधिकारों को लागू करेगी।

त्रिपक्षीय समझौता  
PM मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की मौजूदगी में भारत, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और श्रीलंका के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। यह समझौता भारत, UAE और श्रीलंका के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए है, जिसमें मुख्य रूप से एनर्जी, समुद्री व्यापार, और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हो सकते हैं।

सौमपुरा सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन 
कोलंबो में नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त रूप से सौमपुरा सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। प्रोजेक्ट का मकसद श्रीलंका की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। भारत की नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) और श्रीलंका की सेलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB)मिलकर इसे डेवलप कर रहे हैं।

श्रीलंका सरकार क्यों देती है यह मेडल 
श्रीलंका सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया है। यह गैर-नागरिकों को दिया जाने वाला श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान है।

जानिए मेडल की खासियत 
मित्र विभूषण सम्मान में एक चांदी का मेडल है। मेडल में धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक बना है। इस बौद्ध विरासत ने भारत और श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। मेडल में बना पुन कलश (एक औपचारिक बर्तन) समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। मेडल में बने नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी दोस्ती का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले बंधन को दर्शाते हैं। 

Similar News