सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा टली: स्पेस क्राफ्ट की सीटों से बंध चुके थे दोनों एस्ट्रोनॉट, फिर ऐसा क्या हुआ? जानिए वजह

Sunita Williams Third Space Flight Aborted: ​​​​​​​सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या 1058 में अहमदाबाद से अमेरिका जाकर बस गए थे। 1065 में सुनीता का जन्म हुआ था। 1987 में सुनीता ने यूएस नेवल एकेडमी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें 1998 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री चुना था।

Updated On 2024-05-07 10:10:00 IST
Sunita Williams

Sunita Williams Third Space Flight Aborted: भारत की रहने वाली एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा मंगलवार, 7 मई को लॉन्चिंग से महज कुछ घंटे पहले रद्द कर दी गई। इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लॉन्चिंग की नई तारीख क्या होगी। सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाली थीं। वह 12 साल बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली थीं। 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, लॉचिंग से पहले रॉकेट के दूसरे फेज में ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व के साथ तकनीकी समस्या आई, इस कारण लॉन्चिंग को रद्द करना पड़ा है। बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 8.04 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाला था। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी जाने वाले थे। 

सीटों से बंध चुकी थीं सुनीता
NASA ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए बैरी विल्मोर (61 साल) और सुनीता विलियम्स (58 साल) स्पेस क्राफ्ट में अपनी सीटों पर बंधे थे। लेकिन अचानक लॉन्चिंग को स्थगित करना पड़ा है। सुनीता विलियम्स एक दशक से अंतरिक्ष यात्रा के लिए इंतजार कर रही थीं। उन्हें 2022 में सीएफटी मिशन के लिए नियुक्त किया गया।

अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए बैरी विल्मोर (61 साल) और सुनीता विलियम्स (58 साल) को चुना गया था।

2 बार की अंतरिक्ष यात्रा, बिताए 322 दिन
58 साल की सुनीता विलियम्स अब तक 2 बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। इससे पहले वो 2006 और 2012 में अंतरिक्ष जा चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। पहली बार की यात्रा में उन्होंने 105 दिन और दूसरी बार 127 दिन अंतरिक्ष में रही थीं। सुनीता ने पहली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान चार बार स्पेस वॉक किया था। 
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष की सैर कर चुकी हैं। 

पिता अहमदाबाद से जाकर अमेरिका में बसे
सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या 1058 में अहमदाबाद से अमेरिका जाकर बस गए थे। 1065 में सुनीता का जन्म हुआ था। 1987 में सुनीता ने यूएस नेवल एकेडमी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें 1998 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री चुना था। उन्हें 30 तरह के लड़ाकू विमानों पर तीन हजार से अधिक घंटों की उड़ान का अनुभव है। 

Similar News