US Election 2024: अमेरिका में चला 'ट्रंप कार्ड', डोनाल्ड दूसरी बार बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति; कमला ने दी कड़ी टक्कर

US Election 2024 Live
X
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।
US Election 2024 Live: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने 267 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मैजिक फिगर से महज 3 सीट दूर हैं।

US Election 2024 Live: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को बहुमत मिल गई है मतलब वह चुनाव जीत चुके हैं। अब वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा 270 को परा कर लिया है। उन्हें 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। वहीं कमला हैरिस की पार्टी को 224 इलेक्टोरल वोट मिले है। इसके बाद ट्रंप अपने परिवार समेत मंच पर पहुंचकर अपने समर्थकों को संबोधित किया।

ट्रंप ने अपने विजय भाषण में कहा, "हर दिन, अपने शरीर की आखिरी सांस तक मैं आपके और आपके बच्चों के लिए काम करता रहूंगा। यह अमेरिका का स्वर्णकाल है। हम सब मिलकर अमेरिका को फिर महान बनाएंगे। आपको बता दें कि अमेरिका के 50 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुल 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटें हैं। इस चुनाव में कुल 7 स्विंग स्टेट्स हैं। इनमें ट्रंप ने बाजी मार ली है। अकेले इन 7 स्विंग स्टेट में ही 93 सीटें हैं।

जीत के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी समेत दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस शानदार प्रदर्शन के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी ट्रंप को जीत की बधाई
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बधाई दी है। एक्स पर लिखा," मुझे सितंबर में हुई राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक याद आती है, जब हमने यूक्रेन और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी, जीत की योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को खत्म करने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की थी।यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में शक्ति के माध्यम से शांति दृष्टिकोण के प्रति राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। यह बिल्कुल वही सिद्धांत है, जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ अमल में लाएंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प के लीडरशिप में हम एक मजबूत अमेरिका के युग की आशा करते हैं। यह भी उम्मीद करते हैं कि अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद करता रहेगा। हम लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग डेवलप करने में रुचि रखते हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ मिलेगा।
  • डोनाल्ड ट्रंप लगातार बढत बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने 267 सीटों पर बढ़त बना ली है। ट्रंप जीत से महज 3 सीट दूर हैं। वहीं कमल हैरिस 224 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाईं। ट्रंप ने रिपब्लिकल के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के होम स्टेट ओहियो में भी जीत हासिल कर ली है। जबकि कमला हैरिस को न्यूयॉर्क, कोलाराडो, इलिनियोस, वॉशिंगटन डीसी में जीत मिली।

  • डोनाल्ड ट्रंप ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आने के बाद अपने समर्थकों के बीच पहुंचे गए हैं। वहीं, कमला हैरिस के समर्थकों में निराशा फैल गई है। कमला हैरिस के संबोधन के लिए इंतजार कर रहे लोग वापस अपने घरों को लाैटने लगे हैं। ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है। भगवान ने मुझे इसी दिन के लिए और अमेरिका की सेवा करने के लिए बचाया था। ट्रंप ने अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया।

  • ट्रांसजेंडर मैक्ब्राइड यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुन गई है। डेमोक्रेटिक कैंडिडेट मैक्ब्राइड ने डेलावेयर सीट से जीत हासिल की है। इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुनी जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। जीतने के बाद मैक्ब्राइड ने कहा कि वह संसद में अमेरिका के ट्रांसजेडर्स के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी।

  • प्री-वोटिंग में बड़ी भागीदारी
    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार प्री-वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। अधिकारियों के मुताबिक, 8 करोड़ से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने पहले ही पोस्ट और ईमेल के जरिए वोट डाल दिए हैं। हालांकि, 5 नवंबर को होने वाली आम वोटिंग में कितने नागरिकों ने हिस्सा लिया, इस बारे में अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। प्री-वोटिंग का यह आंकड़ा दर्शाता है कि अमेरिकी नागरिक इस चुनाव में विशेष रुचि ले रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ी है।
  • फाइनल नतीजे कब आएंगे?
    मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सामान्यतः अगले दिन तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। भारतीय समय के अनुसार, अंतिम नतीजे बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह तक आने की संभावना है। हालांकि, यदि किसी कारणवश वोटों की गिनती में देरी होती है, तो परिणाम घोषित करने में एक-दो दिन का वक्त भी लग सकता है। पिछली बार, 2020 में, गिनती पूरी होने में चार दिन का समय लगा था, जिससे यह संभावना बनी रहती है कि परिणाम में थोड़ा वक्त लग सकता है।
  • ट्रंप, हैरिस और बाइडेन की रणनीति
    चुनाव नतीजों का इंतजार करते हुए सभी प्रमुख उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रखी है। डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने आलीशान क्लब में परिणाम देखेंगे, जहां उनके सलाहकार, परिवार और पार्टी के प्रमुख डोनर्स उनके साथ होंगे। दूसरी ओर, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस वॉशिंगटन डीसी की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में चुनावी नतीजों पर नजर रखेंगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस से ही नतीजे देखने का फैसला किया है।
  • ट्रंप ने नतीजों पर क्या कहा‍?
    डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मतदान करने के बाद भरोसा जताया कि वे चुनाव जीतेंगे और यह कोई करीबी मुकाबला नहीं होगा। इसी बीच, टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि यदि ट्रंप चुनाव हारते हैं, तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव होगा क्योंकि लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है। ऐसे बयान चुनावी माहौल को और भी गर्म कर रहे हैं और नतीजों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं।

स्विंग स्टेट्स का निर्णय बाकी
हालांकि, सबसे निर्णायक स्थिति उन 7 स्विंग स्टेट्स (Swing States) की होगी, जहां किसी भी पार्टी का पुख्ता जनाधार नहीं है। इन राज्यों के नतीजे आने से पहले किसी भी पार्टी के लिए जीत का दावा करना जल्दबाजी होगा। जैसे ही इन राज्यों के नतीजे सामने आएंगे, राष्ट्रपति पद की दौड़ में कौन आगे है, यह स्पष्ट हो जाएगा। चुनाव विशेषज्ञ मानते हैं कि इन राज्यों में कम वोटों के अंतर के कारण नतीजे में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुछ राज्यों में मतदान अब भी जारी है, और अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। कुल 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरल वोट्स (Electoral Votes) के लिए चुनाव हो रहे हैं।

संसदीय चुनाव में भी रिपब्लिकन की बढ़त
राष्ट्रपति चुनाव के साथ हो रहे संसदीय चुनाव में भी रिपब्लिकन पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। इन नतीजों से संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप की पार्टी को अमेरिकी संसद में अधिक समर्थन मिल सकता है। राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप और हैरिस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है, और अब तक के नतीजे दोनों पक्षों के लिए संभावनाएं बनाए हुए हैं।

कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप?
अगर कमला हैरिस जीतती हैं, तो वे अमेरिकी इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की जीत उन्हें चार साल बाद फिर से व्हाइट हाउस में वापसी कराएगी। ट्रंप 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं, जबकि कमला हैरिस वर्तमान उप-राष्ट्रपति के पद पर हैं। अब सभी की नजरें आने वाले कुछ घंटों पर हैं, जो यह तय करेंगे कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story