Logo
What is Felony: अमेरिकी कानून के मुताबिक फेलोनी (Felony) में हिंसक अपराधों से लेकर गंभीर वित्तीय अपराध शामिल होते हैं। जानें इस कानून के बारे में सबकुछ।

What is Felony: अमेरिकी कानून के मुताबिक फेलोनी (Felony) एक  ऐसा गंभीर अपराध होता है, जो मिस्डेमीनर (अल्पगंभीर अपराध) से अधिक गंभीर होता है। फेलोनी (Felony) में हिंसक अपराधों से लेकर गंभीर वित्तीय अपराध शामिल होते हैं। Felony के आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दोषी ठहराया जा चुका है।फेलोनी के कई प्रकार होते हैं, इसके कानूनी नतीजों और इसके कुछ प्रमुख मामलों पर चर्चा करेंगे। 

फेलोनी क्या है? What is Felony
फेलोनी एक गंभीर अपराध होता है, जिसके लिए कठोर सजा का प्रावधान होता है। ऐसे मामलों में एक साज से ज्यादा की जेल, भारी जुर्माना, या कुछ मामलों में मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। फेलोनी का डेफिनिशन और कैटेगरी लॉ सिस्टम के मुताबिक, अलग अलग हो सकता है। हालांकि, सामान्य तौर पर यह गंभीर अपराधों के लिए ही किसी व्यक्ति पर Felony का चार्ज लगाया जाता है। 

कैसे अपराधों में लगाया जा सकता है फेलोनी (Felony) का चार्ज?
फेलोनी का चार्ज अलग अलग कैटेगरी के अपराधों के लिए लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से ऐसे पांच अपराध जिनमें फेलोनी का चार्ज लगाया जा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे ही पांच अपराधों के बारे में:  

  1. हिंसक अपराध: हिंसक अपराध वे होते हैं जिनमें किसी व्यक्ति को शारीरिक हानि या धमकी दी जाती है। इनमें  हत्या और हत्या का प्रयास: किसी अन्य व्यक्ति की अवैध हत्या। हमला और मारपीट: शारीरिक हमला या हमले की धमकी। दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न,  बिना सहमति के किसी के साथ यौन संबंध बनाना। 
  2. संपत्ति संबंधी अपराध: इन अपराधों में किसी दूसरे शख्स की संपत्ति की चोरी या उसे नष्ट करने की बात शामिल है। उदाहरण के तौर पर डकैती या अपराध करने की नीयत से किसी के घर में घुसना, आगजनी यानी कि किसी की संपत्ति को जानबूझकर आग लगाना। इसके साथ ही एक तय सीमा से अधिक की संपत्ति या धन की चोरी करने के माम
  3. सफेदपोश अपराध: ऐसे अपराध में हिंसा नहीं किया जाता बल्कि वित्तीय फायदे के लिए इन्हें अंजाम दिया जाता है। इनमें धोखाधड़ी यानी कि किसी को धोखे में रखकर उसका पैसा या संपत्ति हड़पना, गबन यानी कि किसी के भरोसे में रखे धन का दुरुपयोग करना। धनशोधन यानी कि अवैध ढंग से हासिल किए गए धन को सरकार की नजरों से छुपाना या उसपर टैक्स का भुगतान नहीं करना जैसे गतिविधियां शामिल हैं। 
  4. ड्रग अपराध: मुख्य तौर पर ड्रग की बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल अपराधों को इस कैटेगरी में रखा जाता है। उदाहरण के तौर पर ड्रग तस्करी यानी कि प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का गैरकानूनी ढंग से बिक्री करना या इसे डिस्ट्रीब्यूट करना, प्रतिबंधित ड्रग्स का गैर कानूनी ढंग से उत्पादन करना। ड्रग्स रैकेट चलाना इस अपराध की श्रेणी में आता है। 
  5. साइबर अपराध: साइबर अपराधों काे अंजाम देने वालों पर भी Felony का चार्ज लगाया जा सकता है। ऐसे अपराधों में आम तौर पर कंप्यूटर या इंटरनेट का इस्तेमाल करके अंजाम दिए जाने वाले अपराध शामिल होते हैं। उदाहरण के तौर पर हैकिंग यानी कि किसी भी प्रोटेक्टेड साइबर सिस्टम या निजी कंप्यूटर में गैर कानूनी ढंग से घुसपैठ करना या किसी की डिजिटल आइडेंटिफिकेशन की चोरी करना शामिल है। 

Felony के मामलों में क्या है सजा का प्रावधान? 
Felony के मामलों में कई प्रकार की सजा का प्रावधान है। सजा कितनी होगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्राइम किस लेवल का है और इसमें दोषी की भूमिका कितनी बड़ी है। Felony के दोषियों को एक साल की जेल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है। क्राइम की गंभीरता को देखते हुए भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कुछ मामलों में Felony के दोषियों को जेल की बजाय प्रोबेशन पर रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में अपराधी को सख्त निगरानी में रखा जाता है और उसे कई कड़े शर्तों का पालन भी करना होता है।

Felony का दोषी पाए जाने पर क्या हो सकता है असर?
Felony का दोषी पाए गए अपराधियों के कुछ नागरिक अधिकार छीने जा सकते हैं। ऐसे अपरोधियों को वोटिंग करने का अधिकार, किसी भी कोर्ट की जूरी में सर्विस करने केअधिकार और हथियार रखने के अधिकार से वंचित किया जा सकता है। इसके साथ ही Felony का रिकॉर्ड रखने वाले लोगों के लिए नौकरी की संभावनाएं भी सीमित हो सकती है। निजी और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में ऐसे आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों को नौकरी पर नहीं रखा जाता है। 

क्या है डोनाल्ड ट्रम्प का फेलोनी (Felony) मामला? 
बता दें कि एक हाई प्रोफाइल मामले में, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फेलोनी के चार्ज लगे हैं, जिसमें ट्रम्प को दोषी ठहरा दिया गया। ट्रम्प पर अपने व्यापारिक रिकॉर्ड को गलत तरीके से पेश करने का आरोप था।  ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान निजी जानकारियों को छिपाने के लिए किए गए भुगतानों को अपने व्यापारिक दस्तावेजों में गलत तरीके से दर्ज किया था। ट्रम्प ने एक एडल्ट स्टार को अपने साथ बनाए गए एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों को छुपाने के लिए 13 हजार डॉलर का पेमेंट किया था। 

प्रभावशाली लोगों को भी प्रभावित कर सकता है Felony  का आरोप?
ट्रम्प जिस श्रेणी के Felony  के मामले में दोषी करार दिए गए हैं वह, अमेरिका के न्यूयॉर्क के कानून के तहत, "पहले दर्जे के व्यवसायिक रिकॉर्ड में धोखाधड़ी" का आरोप है। इसे स्थानीय कानून के मुताबिक गंभीर अपराध माना जाता है। खास कर जब इस प्रकार की हेराफेरी किसी दूसरे अपराध को छिपाने या धोखाधड़ी करने के इरादे से की गई हो, तो यह बेहद गंभीर माना जाता है। डोनाल्ड ट्रम्प का मामला इस बात का उदाहरण है कि फेलोनी के आरोप कितने गंभीर हो सकते हैं और कैसे ये प्रभावशाली लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

5379487