कौन है रयान राउथ?: डोनाल्ड ट्रम्प पर दूसरे हमले का आरोपी है डेमोक्रेट़्स सपोर्टर, निक्की हेली का कर चुका है समर्थन

Who is Ryan Routh:डोनाल्ड ट्रम्प पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रयान वेस्ली राउथ (Ryan Routh) नाम के शख्स को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर AK-47 निशाना साधने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रम्प फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। इस दौरान सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने रयान राउथ (Ryan Routh) को संदिग्ध स्थिति में देखा। राउथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ्लोरिडा में ट्रम्प पर दूसरा हमला, बाल-बाल बचे
16 सितंबर को डोनाल्ड ट्रम्प पर एक और हमला हुआ। फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय, ट्रम्प पर करीब 300 गज की दूरी से हमला करने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर ने AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस एजेंटों की त्वरित कार्रवाई से हमलावर को गोली मारने से पहले ही रोक लिया गया। ट्रम्प इस हमले में सुरक्षित बच गए।
कौन है ट्रम्प पर हमला करने वाला रयान राउथ
रयान वेस्ली राउथ अमेरिका के हवाई का निवासी है, को ट्रम्प पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के पास संदिग्ध रूप से पाया गया। राउथ का नाम पहले से ही कई वामपंथी आंदोलनों से जुड़ा हुआ है और वह अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को "न्यायप्रिय" के रूप में प्रस्तुत करता रहा है। उसे स्थानीय पुलिस ने I-95 हाईवे पर गिरफ्तार किया।
रयान राउथ: डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक
ट्रम्प पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार रयान राउथ,लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, रयान ने 2019 से अब तक 19 बार $140 से अधिक राशि डेमोक्रेटिक पार्टी को दान की है। इसके अलावा, वह हवाई की पूर्व प्रतिनिधि तुलसी गैबार्ड का भी समर्थन करता रहा है, जो अब ट्रम्प समर्थक हैं।
निक्की हेली और विवेक रामास्वामी का कर चुका है समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रयान वेस्ली राउथ ने नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी और बाद में 2018 में हवाई शिफ्ट हो गए। राउथ खुद को 'रचनात्मक परियोजनाओं' और 'मशीनी कार्यों' में रुचि रखने वाला व्यक्ति बताते हैं। उसने हाल ही में विवेक रामास्वामी और निक्की हेली का समर्थन किया था, जिन्होंने आगामी चुनावों से अपने नाम वापस ले लिए थे।
निक्की हेली के समर्थन में किया था सोशल मीडिया पोस्ट
रयान राउथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "आप हार नहीं मान सकते। अंतिम समय तक लड़ना होगा। आपको चुनावी दौड़ में तब तक बने रहना चाहिए, जब तक आखिरी वोट नहीं डाला जाता। आपको भाषण देना जारी रखना चाहिए और चुनाव के दिन तक संघर्ष करते रहना चाहिए। कभी हार मत मानिए। निक्की के साथ जुड़ें और काम करते रहें। कभी हार मत मानिए।" इस पोस्ट से यह साफ होता है कि राउथ राजनीतिक रूप से सक्रिय था और उम्मीदवारों को चुनावी दौड़ में बने रहने के लिए प्रेरित कर रहा था।
क्या हमले के पीछे है कोई राजनीतिक साजिश?
रयान राउथ का डेमोक्रेटिक पार्टी से पुराना नाता और ट्रम्प पर निशाना साधना सवाल खड़े कर रहा है। कई लोग इसे राजनीतिक साजिश के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस हमले के पीछे के मकसद की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसकी जांच जारी है। ट्रम्प के समर्थकों का कहना है कि यह हमला एक राजनीतिक साजिश है। इस बीच राउथ के सोशल मीडिया पोस्ट्स भी कई सवाल खड़े किए हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS