Logo
Nepal plane crash: बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार (24 जुलाई) को सौर्य एयरलाइन्स (Saurya Airlines) का एक विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया।

Nepal plane crash: बुधवार, 24 जुलाई 2024 को सौर्य एयरलाइंस की फ्लाइट SAU-FER, विमान 9N-AME, काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरते समय त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्य और 17 टेकनिशियन सवार थे। यह सभी क्रू मेम्बर और टेकनिशियन रखरखाव जांच के लिए जा रहे थे। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में जोरदार झटका लगा और पंख जमीन से टकरा गए, जिसके कारण विमान में आग लग गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायल
दुर्घटना के तुरंत बाद, पुलिस और फायरफाइटर्स ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। विमान दुर्घटना के बाद उसमें आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। पायलट मनीष नाशक्य को सिर में चोट लगी है। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। को-पायलट स्कातुवाल और अन्य चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। नेपाल सेना इस बचाव अभियान की अगुवाई कर रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्लेन के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। हादसे के करीब आधे घंटे के अंदर प्लेन में लगी आग को बुझा लिया गया। दुर्घटना स्थल की तस्वीरों में धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। पायलट मनीष शंख्या को जले विमान से रेस्क्यू किया गया है। पायलट काे काठमांडू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सिर की चोट का इलाज चल रहा है। नेपाल सेना इस बचाव अभियान की अगुवाई कर रही है।

टेकऑफ के तुरंत बाद झटका लगा, फिर क्रैश हुआ
दुर्घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने काठमांडू पोस्ट को बताया, 'विमान ने रनवे के दक्षिणी सिरे से टेकऑफ किया था। अचानक विमान में एक जोरदार झटका लगा और उसके पंख जमीन से टकरा गए। इसके बाद विमान में आग लग गई और वह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच गिर गया।' इस विमान सुबह लगभग 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रमुख अर्जुन चंद ठाकुरी ने यह जानकारी दी।

सौर्य एयरलाइन्स ऑपरेट करता है डोमेस्टिक फ्लाइट्स
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विमान सौर्य एयरलाइंस का था। सौर्य एयरलाइंस नेपाल में डोमेस्टिक फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इस एयरलाइन के  पास दो बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 क्षेत्रीय जेट विमान हैं, जो करीब 20 साल पुराने हैं। नेपाल में इस प्रकार की दुर्घटनाएं आम हैं और औसतन हर साल एक विमान दुर्घटना होती है। नेपाल में 2010 से अब तक कम से कम 12 घातक विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जनवरी 2023 में, एक यति एयरलाइंस की फ्लाइट पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सभी 72 लोग मारे गए थे।

हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट:

  1. अमित महारजन (पुरुष, नेपाल)
  2. सागर आचार्य (पुरुष, नेपाल)
  3. दिलीप वर्मा (पुरुष, नेपाल)
  4. मनु राज शर्मा (पुरुष, नेपाल)
  5. अश्विन निरौला (पुरुष, नेपाल)
  6. सुदीप लाल जोशी (पुरुष, नेपाल)
  7. सर्देश मरासैन (पुरुष, नेपाल)
  8. श्याम बिंदुकार (पुरुष, नेपाल)
  9. नवराज आले (पुरुष, नेपाल)
  10. राजाराम आचार्य (पुरुष, नेपाल)
  11. प्रिजा काटिवडा (महिला, नेपाल)
  12. अधिराज शर्मा (पुरुष, नेपाल)
  13. उद्धास पुरी (पुरुष, नेपाल)
  14. यज्ञ पो पोउड्याल (पुरुष, नेपाल)
  15. संतोष महतो (पुरुष, नेपाल)
  16. पुन्य रत्न साह (पुरुष, नेपाल)
  17. अरेफ रेडा (पुरुष, विदेशी)

2022 में तारा एयरलाइन का प्लेन हुआ था क्रैश
29 मई 2022 को तारा एयर का एक विमान नेपाल के मुस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी 22 लोग मारे गए थे। 2018 में, काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी। इस प्लेन क्रैश  में 51 लोग मारे गए थे और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

5379487