Logo
election banner
Lok Sabha election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने 17 सीटों के लिए लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काट दिया है। अब, टिकट कटने के बाद पहली बार अश्विनी कुमार चौबे सामने आए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा...

Lok Sabha election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार, 24 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 111 नाम शामिल हैं। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में बिहार के अपने सभी 17 सीटों के भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस लिस्ट में दिग्गज भाजपा नेता और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे का नाम शामिल नहीं है। अब, टिकट कटने के बाद अश्विनी कुमार चौबे का पहला बयान सामने आया है।

टिकट कटने के बाद पहली बार सामने आए अश्विनी कुमार चौबे
बक्सर सांसद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने लिखा, ''बक्सर सहित सम्पूर्ण देशवासियों को होली के पावन पर्व की बधाई। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सत्य व संघर्ष ही मेरी जीवन की पूंजी रही है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों से आग्रह है कि धैर्य बनाए रखें। सब मंगल होगा। पुनः हार्दिक बधाई।''

भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा
अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर लोकसभा सीट से इस बार मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा है। मिथिलेश तिवारी भाजपा के युवा नेता हैं और वे 2015 के विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिला गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। लेकिन, 2020 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामित किया है।

बिहार में BJP 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद भाजपा और जदयू ने अपने-अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बिहार में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों अपनी दावेदारी ठोकी है। इसके अलावा, एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीट, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM  और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को क्रमशः 1-1 सीट मिली है।

बीजेपी ने सभी 17 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

 

JDU ने भी 16 सीटों के लिए उतारे प्रत्याशी
वाल्मीकि नगर- सुनील कुमार, शिवहर- लवली आनंद, सीतामढ़ी- देवेश चंद्र ठाकुर, झंझारपुर- रामप्रीत मंडल, सुपौल- दिलेश्वर कामत, किशनगंज- मुजाहिद आलम, कटिहार- दुलालचंद्र गोस्वामी, पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन, सीवान- विजयालक्ष्मी देवी, भागलपुर - अजय कुमार मंडल, बांका - गिरिधारी यादव, मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, नालंदा- कौशलेंद्र कुमार, जहानाबाद- चंदेश्वर आजाद

बता दें कि, बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें है। 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। बिहार में 2024 का लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।

5379487