Logo
election banner
CM Nayab Saini in Hisar: सीएम नायब सैनी हरियाणा के हिसार में पहुंचे, उन्होने यहां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं इस आयोजन में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में मोदी की गारंटी से भगदड़ मची हुई है।

CM  Nayab Saini in Hisar: सीएम नायब सैनी आज हिसार में पहुंचे, उन्होंने यहां  लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस समारोह में सीएम नायब सैनी सहित पूर्व सीएम मनोहर लाल, विस उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व सीपीएस एवं विधायक दुड़ाराम, विधायक भव्य बिश्नोई औस विनोद भ्याणा शामिल हुए। जिला के सुशीला भवन में कार्यालय उद्घाटन के साथ ही जनसभा का भी आयोजन किया गया। 

भूपेंद्र हुड्डा पर बोला हमला

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में मोदी की गारंटी से भगदड़ मची हुई है। पार्टी का कोई भी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। 2019 में सोनीपत से मिली हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं भी चुनाव लड़ने की हिम्मत हार चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल के कार्यों को देखते हुए देश आज मोदी की गारंटी पर आंखें बंद कर विश्वास कर रहा है। जिससे विपक्ष विशेषकर कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। चुनाव लड़ने से बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता एक दूसरे का नाम आगे बढ़ा रहे हैं, फिर भी कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहा है। फिर भी हमें अतिउत्साह से बचकर घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ना है। ताकि 2019 के मुकाबले जीत के अंतर को बढ़ाया जा सके।

10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल

आयोजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि हिसार लोकसभा का कार्यक्रम हिसार शहर में हो रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी पहली बार हिसार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिसार लोकसभा से रणजीत सिंह चौटाला भारी मतों से जीतते हैं,  तो यह समझ लेना कि राज्य की 10-10 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलने वाला है।

Also Read: कंगना रनौत के समर्थन में उतरे अनिल विज, कांग्रेस पर किया पलटवार

हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा

वहीं, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पूरे हरियाणा राज्य को हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देते हुए सरकार ने आगे बढ़ने का कार्य किया है। पूर्व सीएम ने बहुत सारे विकास काम किए। मौजूदा पीएम नायब सिंह सैनी भी राज्य को आगे बढ़ाने के कार्य कर रहे हैं।

5379487