Logo
election banner
Deependra Hooda's Statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।

Deepender Hooda On Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली से लेकर हरियाणा तक सियासी माहौल गरम है। जहां सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई इस गिरफ्तारी को सही ठहरा रहा है तो कोई इसकी निंदा कर रहा है। अब इस बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना बयान दिया है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस एमपी दीपेंद्र हुड्डा ने आज मीडिया से बातचीत में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तार पर कहा कि ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के बाद से पूरे देश में गुस्सा है, हम इसकी निंदा करते हैं। इंडिया एलायंस 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगा। हुड्डा ने कहा कि आज संविधान खतरे में आ गया है, संवैधानिक अधिकार खतरे में आ गए हैं, आज संविधान, लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लगातार विपक्षी दलों के नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसीयों की छापेमारी की जा रही है।

31 मार्च को रामलीला मैदान में मेगा रैली

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में एक मेगा रैली का ऐलान किया है। 24 मार्च को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक मेगा रैली आयोजित की जाएगी। देश के अंदर जिस तरह प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश में लोकतंत्र की हत्या कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, उससे देश में संविधान और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें:- सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, बोले- जो भ्रष्टाचार...

ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बात नहीं है। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा देश में एक-एक करके संपूर्ण विपक्ष को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री एजेंसी का इस्तेमाल करके, विधायक खरीदकर, विपक्ष को खरीदकर, फर्जी मुकदमे कर गिरफ्तारी की साजिश हो रही है। इसके विरोध में मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

5379487