Logo
Masik Durgashtami Upay: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते है यदि सच्ची आस्था के साथ मां की पूजा अर्चना की जाए तो जीवन से संकटों का नाश होता है।

Masik Durgashtami Upay: हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन व्रत रखने से भक्तों को सौभाग्य, समृद्धि, शक्ति और भक्ति प्राप्त होती है। आज 15 मई बुधवार के दिन वैशाख माह की मासिक दुर्गाष्टमी है, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी को जीवन से दूर किया जा सकता है। 

मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते है यदि सच्ची आस्था के साथ मां की पूजा अर्चना की जाए तो जीवन से संकटों का नाश होता है। आज मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर  23 मिनट तक का है। 

मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय
(Masik Durgashtami Upay) 

केसर के हलवे का उपाय : आज के दिन मां अम्बे को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अनुष्ठान किये जाते है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस दिन मां को केसर मिक्स आटे के हलवे का भोग लगाएं। ऐसा करने से बेरोजगारी और नौकरी की समस्या खत्म होगी। 

अड़हुल फूल का उपाय : मासिक दुर्गाष्टमी पर 21, 27 या 108 अड़हुल के फूलों से दो माला तैयार करें। इनमें से एक माला पूजा से पहले मां के गले में पहना देवें और दूसरी माला पूजा के बाद मां के चरणों में अर्पित कर देवें। दूसरी माला को अर्पित करने के साथ अपना मनोकामना संकल्प जरूर करें। 

लौंग के उपाय : मासिक दुर्गाष्टमी पर शाम के समय देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा अर्चना करें। इस दिन पांच पान के पत्तों में थोड़ा गुड़ और 7 लौंग रख पान का बीड़ा तैयार कर लेवें। इस बीड़े को शाम को पूजा के समय मां को अर्पित करें। इस उपाय से लोगों की आर्थिक परेशानी दूर होती है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487