Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 17 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

17 October ka Ank Rashifal: आज 17 अक्टूबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/10/2024, 1+7+1+0+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। जिसके कारण आज आपके अंदर थकावट आ सकती है। लेकिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अपने परिवार को समय दें और उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति आज सामान्य रह सकती है। लेकिन घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 58,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन आज के दिन आपको लापरवाही करने से बचना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आप चिंतामुक्त रहेंगे। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। नहीं तो आपसे पार्टनर बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 90,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। जिसकी वजह से आज आप दिन का अच्छे से एंज्वॉय कर पाएंगे। चिंता समाप्त होगी। वहीं पर आज का दिन आप अपने किसी खास व्यक्ति के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। मन आज के दिन प्रसन्न रहेगा। धन में लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी खास के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। सरकारी नौकरी में लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन कोई नया कार्य आप आरंभ कर सकते हैं। धन अनावश्यक खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 17,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित सभी परेशानियां आज हल होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर चलें। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है। वहीं पर परिवार के साथ हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 42,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ धन खर्च कर सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 80,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है, लेकिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है।  
लकी नंबर: 72    शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपका मन लगा रहेगा। मन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा सकारात्मक सोच रखने की आवश्यकता है। धन को लेकर आज के दिन आपकी चिंता समाप्त रहेगी। वहीं पर आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।
लकी नंबर: 11    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपने व्यापार पर काफी ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार को लेकर खुशखबरी भी आ सकती है। वहीं पर वाणी पर नियंत्रण रख कर चलें नहीं तो आपका आज किसी से विवाद हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 67      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

5379487