Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 18 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
ऐश्वर्य के साधन में आज ज्यादा आपका खर्च होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त होगा। संपत्ति के कारण आज आपको बहुत ज्यादा लाभ हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा देने से बचें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
यात्रा आज आपकी लाभदायक रह सकती है। राजकीय सहयोग जरुर मिलेगा। सरकारी कामों में आज आपको लक का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के हेल्प से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
यात्रा से आज आपको फायदा दिख रहा है। संस्थान से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस व्यापार में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपको प्रशंसा जरूर प्राप्त होगी। जल्दबाजी करने से आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं।
शुभ नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
चोट व दुर्घटना से सामना आपको करना पड़ सकता है, इससे बचकर रहना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष से कहा सुनी ज्यादा हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचने की संभावना है। दौड़ धूप आज आपको ज्यादा करना पड़ेगा।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
दोस्त जनों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। फालतू खर्च पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। अपेक्षित कार्यों में आज लेट हो सकता है। पुत्र-पुत्री के स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकते हैं। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग आज आपसे बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। कुछ व्यक्तियों से सावधानी रखना आपके लिए जरूरी है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
सामाजिक कार्य करने में आज आपका मन जरूर लगा रहेगा। योजना आज आपकी फलीभूत रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इतिहास में विशेष लाभ होने की संभावना है। मान सम्मान आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
चोट व रोग से आपको कष्ट आज हो सकते हैं। परेशानी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में लाभ रहने की जरूरत है। पूजा पाठ में आज आपका मन लग सकता है। परिवार तथा मित्रों की हेल्प आज आपको जरूर मिलेगी।
लकी नंबर: 10,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि (Aaj ka Dhanu Rashifal)
भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से आज आपको बचना चाहिए। कीमती बस्तुओं को संभाल कर रखना चाहिए। बिजनेस व्यापार में मनोकूल लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आपका कमजोर रह सकता है। भाइयों की हेल्प मिल सकती है। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आज लाभ आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहने की संभावना है। गिफ्ट मिल सकता है। शेयर मार्केट में म्युचुअल फंड में आज पैसा लगाना आपके लिए फायदा दे सकता है। फैमिली को आज ज्यादा समय देना पड़ेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
पार्टी व पिकनिक का प्रोग्राम आज आप बना सकते हैं। आनंद के साथ आपका टाइम आज व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ भी प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी में आपका प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से आपकी फालतू में बहस हो सकती है।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

5379487