Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 19 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 19 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज द्वितीया तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 19 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
सुख के साधनों में आज आपका खर्च ज्यादा हो सकता है। व्यवसाय की यात्रा करने का प्रयास आप कर सकते हैं। बिजनेस व्यापार आपका मन अनुकूल लाभ देने की संभावना है। लॉटरी व सट्टा से दूर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। घर में अतिथियों के आगमन से मन प्रसन्न होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ की स्थिति आपको प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
शारीरिक कष्ट से आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। अप्रत्याशित खर्च आपके हो सकते हैं। हल्की हंसी मजाक करने से आपको बचना चाहिए। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपको हानि हो सकती है।
शुभ नंबर: 40, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
व्यापार व्यवसाय आपके लिए लाभदायक रह सकता है। भूमि व भवन संबंधी कार्य से आपको फायदा होगा। सुख के साधनों में ज्यादा खर्च करने का प्रयास आप करेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग आज आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
संपति की खरीद फरोख्त में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थाई संपत्ति के सौदे आपको बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के अवसर आपके फेवर में रहेंगे। उन्नत के मार्ग भी आपके फेवर में रहेंगे। पारिवारिक टेंशन एवं तनाव बना रह सकता है।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
कीमती वस्तुओं के प्रति आपका रुझान बना रहेगा। लेनदेन में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। बाहनों व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। किसी पर भी प्रकार के झगड़ों में आज आपको पड़ने की जरूरत नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्यों से दूर रहने की हिदायत आपको दी जाती है।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। कोट वा कचहरी के कार्यों में आपको फायदा होगा। लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। भाग्य का साथ दिनभर आपको मिलता रहेगा। कहीं आने जाने का मन आज आप बना सकते हैं। विवेक से कार्य करें।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज आपको करना होगा। व्यावसायिक यात्रा से आपको फायदा होगा। समय पर आप कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी की प्रशंसा आपको प्राप्त होगी। शेयर मार्केट म्युचुअल फंड इत्यादि से आपको फायदा पहुंचाने की संभावना है।
लकी नंबर: 1,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। पारिवारिक समस्या की चिंता आज आपके ऊपर से हट सकती है। कार्य स्थल पर सुधार व परिवर्तन से आपका फ्यूचर में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग्य हैं।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
कोई कानूनी अड़चन आपके सामने आ सकती है। अज्ञात कष्ट आपको रहेगा। प्रयास करने में आपको आज सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। जोखिम उठाने का साहस आज आप कर पाएंगे। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
बिजनेस व्यापार के संबंध में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास आज आपको करने होंगे। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होने की संभावना है। निवेश आपका शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष की स्थिति में आप रहेंगे। पार्टी का आनंद आप दोस्तों के साथ उठा पाएंगे।
लकी नंबर: 36, शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामले में आपके अनुकूलता बनी रहेगी। दुखद समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्यों से आपको बचकर रहना चाहिए। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखना चाहिए। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपका नुकसान होगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

5379487