Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 21 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

21 October ka Ank Rashifal: आज 21 अक्टूबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/10/2024, 2+1+1+0+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 21 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। नौकरी वालों को भी लाभ मिलेगा। रिश्तो को लेकर सुधार की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख कर चलें। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। पार्टनर का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 1,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इन परेशानियों को नजर अंदाज करने का ही प्रयास करेंगे, तभी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आप घर के लोगों को समझने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर: 21,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितना चिंताएं थी, उससे भी छुटकारा मिल सकता है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहने की संभावना है। लाइफ पार्टनर से आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। उससे अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 4,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा, जिसकी वजह से आज आपको हल्की सी चिंता सता सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज आप प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। 
लकी नंबर: 3,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहतर होगा। कामकाज में ध्यान लगेगा। जिसकी वजह से आज आप व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं भी हल होगी। कहीं से धन आने की भी संभावना है। जिसकी वजह से आज आप काफी खुश रहेंगे। ऊर्जावान रहेंगे।
लकी नंबर: 53,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का भी दिन अच्छा बीतेगा। जिसकी वजह से आज आपकों कहीं से कुछ लाभ भी हो सकता है। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें और धन अनावश्यक खर्च न करें। 
लकी नंबर: 1,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। जिसकी वजह से आपका मन कार्यों में लगा रहेगा। आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें हो सके तो परिवार के साथ कहीं आसपास यात्रा पर जरूर जाएं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 33   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आपका पहले से ठीक रहेगा। हालांकि कुछ चीजों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।  धन को लेकर कोई नई खुशखबरी आ सकती है। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 41    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। जिसकी वजह से आज भाग दौड़ भी बनी रहेगी। वहीं पर अत्यधिक कार्य के कारण आप थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लाभ मिलने पर आज के दिन घर में खुशी का माहौल रहेगा। 
लकी नंबर: 23      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

5379487