Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 21 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

21 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पंचमी तिथि है। चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 21 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज के दिन किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपके फैमिली और आपको प्राप्त होगा। यात्रा करना आपके लाभदायक होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
जल्दबाजी में कोई भी कार्य आपको नहीं करना चाहिए। पुराना रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु आपके दिमाग में चढ़ सकती है। चिंता तथा तनाव दिनभर आपको बना रहेगा। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने से मन में खुशी रहेगी।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
व्यवसाय आपका ठीक चलेगा। आय में कमी बनी रह सकती है। दुखद समाचार प्राप्त की संभावना दिख रही है। व्यर्थ भागदौड़ और ज्यादा करना पड़ेगा। काम में मन आपका ज्यादा नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बनने से आप परेशान रहेंगे।
शुभ नंबर: 2, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी भी निर्णय को लेने में ज्यादा जल्दबाजी आपको नहीं करना चाहिए। भ्रम की स्थिति आपके लिए बन सकती है। लेनदेन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य कमजोरी के कारण मन आपका डिस्टर्ब रहेगा। अप्रत्यक्ष लाभ होने की संभावना है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
रोजगार में बेरोजगारी दूर करने का आपके प्रयास करना चाहिए। उन्नति का प्रयास आपको करना चाहिए। शेयर मार्केट में सोच समझकर आज पैसा लगाएं। संपत्ति के कार्य आपको बड़ा लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। झंझटों से आपको दूर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
जीवन साथी से आपको हेल्प प्राप्त होगी। बिजनेस व्यापार आपके मन के अनुकूल रहेंगे। घर बाहर प्रसन्नता की स्थिति बनी रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होने की संभावना है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ दिन भर मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
अप्रत्याशित खर्चों से आज दिन भर परेशान रहेंगे। जिसके कारण कर्ज भी लेना पड़ सकता है। घर बाहर सहयोग की बात आप लोग करेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ के अवसर नजर आ रहे हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की आज संभावना है।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कीमती वस्तुओं को आज आपको संभाल कर रखना चाहिए। पुराने रोग के कारण घर वाले परेशान रहेंगे। हल्की हंसी मजाक करना आज आपको परेशान कर सकता है। चिंता तथा तनाव आपकी फैमिली में बना रहेगा। बेवजह कहासुनी किसी घर वाले से हो सकती है।
लकी नंबर: 38,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज आप लोग की बातचीत दूसरे लोगों से कम होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है। वाहन और मशीन के प्रयोग में विशेष लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में आकर कोई कार्य न करें, जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। जोखिम व जमानत के कार्यों में बचकर रहें।
लकी नंबर: 61, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
कोई पुरानी बात आपको आज ज्यादा परेशान कर सकती है। विरोधी ताकत आज आपके खिलाफ रहेगी। कोई बड़ी समस्या से सामना आपकी फैमिली को करना पड़ सकता है। नए प्लान के तहत आज आप कार्य करेंगे। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा आपके अंदर जागृत होगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
लाभ के मौके आज आपको बार-बार प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें। व्यापार की गति बढ़ाने की संभावना है। लाभ में वृद्धि दिखाई दे रही है। बकाया वसूली के प्रयासों में देरी हो सकती है। व्यवसाय की यात्राएं आप कर सकते हैं।
लकी नंबर: 36, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि कुछ ज्यादा ही रहेगी। कोट व कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। दूसरे के काम में ज्यादा हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। चोट व रोग से बचकर आज आपको रहना चाहिए। दूसरे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 96, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487