Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 24 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

24 October ka Ank Rashifal: आज 24 अक्टूबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/10/2024, 2+4+1+0+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 24 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरी करने वालों को लाभ प्राप्त होगा वहीं पर चीज बेहतर होगी और जिन लोगों का काम नहीं बन रहा था, उन लोगों का काम भी बनेगा। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। वहीं पर अभी तक जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह होने की संभावना या खबर आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में बदलाव आएंगे साथ ही आज कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, परंतु आप यह सारे कार्य पूरे करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर को थोड़ा समय देने की आवश्यकता है वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 3,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं समाप्त होंगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने लाइफ पार्टनर से दिल खोल करके बात कर सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे। समय को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 9,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वहीं किसी चीज को लेकर के चिंताएं थी वह आज के दिन समाप्त होंगी। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर से भी अधिक प्रेम मिलेगा, जिसकी वजह से आप अपना तनाव भूल सकते हैं। लेकिन आज के दिन आपको काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 2,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज के दिन आप लोग काफी खुशी के माहौल में रहेंगे। वहीं पर आज रुके हुए काम बहुत लंबे समय बाद पूरे होंगे, जिसकी वजह से आपके मन में और घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज कार्य पर कुछ कम ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेमी के साथ समय कम बिता पाएंगे। 
लकी नंबर: 33,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। गला आज के दिन आपका खराब हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी वहीं पर रुका हुआ काम बनेगा। समय का फायदा उठाने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। नए कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। आज आप अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। लेकिन धन को लेकर भी प्रयासरत रहें। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। लेकिन बाहर की चीजों को खाने से बचें।
लकी नंबर: 62   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा वहीं पर कुछ कार्य भी आज पूरे होंगे। परिवार जनों के साथ समय अच्छा बीत सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 45    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। घर परिवार में आज आपसे सब खुशहाल रहेंगे। अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। इसके आप पॉजिटिव बने रहेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 30      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

5379487