Logo
अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 27 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

27 October ka Ank Rashifal: आज 27 अक्टूबर 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/10/2024, 2+7+1+0+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 27 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप प्रेमी को समय देने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से आपके जीवन में और खुशहाली आएगी। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज अत्यधिक लाभ मिलेगा। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। दिन को एन्जॉय कर पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग:  हल्का चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आने की संभावना है। लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिसको लेकर आप आज खुशी हो सकते हैं। धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। वहीं पर कहीं से धन आने की संभावना दिखाई दे रही है।
लकी नंबर: 32,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज का दिन आप परिवार के साथ बिताएंगे। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितना चिंताएं थी उससे छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे। लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल कर कह सकते हैं। वह आपका काफी सहयोग करेगी।
लकी नंबर: 1,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। प्रेमी का सहयोग बना रहेगा। वहीं पर आज के दिन किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 20,        शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए समय बेहतर होगा। इसलिए आपको आज परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज के दिन आपका कामकाज में ध्यान लगेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार को कहीं दूर यात्रा पर ले जाने का प्लान बनाएंगे।। दिनभर ऊर्जावान रहेंगे।
लकी नंबर: 11,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभ की संभावना है। पढ़ाई करने वालों को भी लाभ मिलेगा। आज के दिन खाने पीने के साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। धन अनावश्यक खर्च न करें। नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। जिसकी वजह से आज दिन भर आपके जीवन में शांति रहेगी। काम करने में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। वहीं आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। दिन भर लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 32   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान देकर चलें। धन आने की संभावना बन रही है। व्यापार में भी आज कुछ नई खुशखबरी आ सकती है। जिसकी वजह से आप काफी खुश नजर आएंगे। वहीं पर आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। मन में शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 18    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना है। भागदौड़ की वजह से आज आप थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। लेकिन आपको शाम के बाद खुशहाली मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 40      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

5379487