Logo
Shani Rahu Yuti 2025 Effects: राहु फिलहाल मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं शनिदेव भी 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि और राहु, दोनों महाशक्तिशाली ग्रहों की युति से 3 राशियों के जातकों का भाग्य परिवर्तन होगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में-

Shani Rahu Yuti 2025 Effects: ज्योतिष की मानें तो हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी दौरान उनकी अपने शत्रु ग्रह और मित्र ग्रहों के साथ युति होती है, जिससे राशिचक्र की सभी 12 राशियां अलग-अलग तरह से प्रभावित होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष करीब 30 साल बाद राहु और शनि एक साथ आ रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य उदय होगा। इन चुनिंदा राशियों के जातक तरक्की के रथ पर सवार हो जाएंगे। 

ज्योतिष गणना के अनुसार, राहु फिलहाल मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं शनिदेव भी 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि और राहु, दोनों महाशक्तिशाली ग्रहों की युति से 3 राशियों के जातकों का भाग्य परिवर्तन होगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

शनि-राहु युति मार्च 2025 मिथुन राशिफल
(Shani Rahu Yuti 2025 Gemini horoscope)

राहु और शनि की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। महाशिवरात्रि के बाद होने जा रही यह युति मिथुन जातकों को नौकरी में प्रमोशन का लाभ लेकर आएगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

शनि-राहु युति मार्च 2025 धनु राशिफल
(Shani Rahu Yuti 2025 Dhanu horoscope)

शनि-राहु युति के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े कायों में सफलता मिलेगी। इन जातकों की आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई नया वाहन आने से मन प्रफुल्लित रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। 

शनि-राहु युति मार्च 2025 कुंभ राशिफल
(Shani Rahu Yuti 2025 Kumbh horoscope)

राहु और शनि का एक साथ आना कुंभ राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। छात्रों का कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा, इन्हें इनकी वाणी क्षमता उच्च आसन की प्राप्ति करवा सकेगी। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

jindal steel jindal logo
5379487