Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 1 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

1 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 1 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
नवीन कार्य आज आपके हाथों से संपन्न होगा। यात्रा करना आपको लाभदायक रहेगा। निवेश में सोच समझकर आज हाथ आपको डालना चाहिए। आशंका व कुशंगति के कारण आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: कत्थई

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखने का समय है, नहीं तो आपका बजट बिगड़ेगा। शारीरिक कष्ट से आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा करने से भी आपके काम बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
उत्साहवर्धक खबर आज आपको प्राप्त होगी। भूल बिसरे साथियों से मुलाकात आपकी हो सकती है। बड़ा काम करने का मन रहेगा, लेकिन लोग सपोर्ट नहीं करेंगे। कानूनी अड़चनों का सामना आज आपको करना पड़ सकता है, जिससे आपका खर्च अधिक होगा।
शुभ नंबर: 90, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
डूबी हुई रकम प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करें। उन्नत के मार्ग आपके पक्ष में प्रशस्त होंगे। संचित कोस में वृद्धि से मन प्रसन्न रहने की संभावना है। कारोबारी सौदे में लाभ प्राप्त होंगे। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य में आपके दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
दूर से आपको बुरी खबर मिल सकती है। भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। बेवजह टेंशन आपको नहीं लेना चाहिए। मेहनत अधिक और लाभ कम आपकी जिंदगी में होगा। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें, नहीं तो हानि होगी।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति आपके फेवर में निर्मित होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में ज्यादा जोखिम न लें। निवेश में सोच समझकर हाथ डालें नहीं तो हानि संभव हो सकती है। शत्रु आज आपके सक्रिय रहेंगे। जिससे आपको हानि उठानी पड़ सकती है।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
फैमिली मेंबर के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको रहेगी। वाणी पर विशेष नियंत्रण बनाकर रखें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में लेट होने से चिंता तथा तनाव आपके साथ बने रहेंगे। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं।
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
एग्जाम व इंटरव्यू में सफलता प्राप्त के योग दिख रहे हैं। स्थाई संपत्ति आपको बड़े लाभ देने में सक्षम हैं। समय पर कार्य कम्प्लीट कर देने से मन हल्का रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न तथा आपसे संतुष्ट रहेंगे। निवेश आपको शुभ फल देगा।
लकी नंबर: 26,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि (Aaj ka Dhanu Rashifal)
रोग के कारण आपकी फैमिली परेशान हो सकती है। योजना फलीभूत होने के योग हैं। कार्यस्थल पर ज्यादा मटरगश्ती ना करें। विरोधी हावी हो सकते हैं। शेयर मार्केट में आपकी फैमिली एवं आपको लाभ होगा। नौकरी में आपका प्रभाव में वृद्धि दिख रही है। व्यापार बिजनेस लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 26, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का आनंद दोस्तों के साथ आप उठा पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता आपको प्राप्त होगी। मनपसंद भोजन के कारण मन संतुष्ट रहेगा। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य में कोई विपरीत असर पड़ सकता है। दूसरों के झगड़े में अपना दिमाग ना लगाएं। अपने कार्य पर फोकस ज्यादा करें।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
बिजनेस में ध्यान देना आज के दिन जरूरी है। व्यर्थ का समय बर्बाद ना करें। थकान आपको रह सकती है। कुछ संगत के कारण आपका मन अस्त-व्यस्त रहेगा। निवेश करना आपके लिए शुभ दायक रहेगा। फैमिली हेल्प आपको प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
कीमती वस्तुओं से आपको हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर रहने से मन दुखी रहेगा। जीवन साथी से हेल्थ प्राप्त होगी। मेहनत का फल मिल सकता है। बिजनेस व्यापार में मन अनुकूल लाभ की संभावना दिख रही है। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  सफेद

5379487