Logo
election banner
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 10 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। घर में माता की पूजा-अर्चना जरूर करें। आज अष्टमी तिथि है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 10 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पार्टी व पिकनिक का प्रोग्राम आप बना सकते हैं। कोई मंगल कार्य में भाग लेने का आपकी फैमिली को अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद आप प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों की हेल्प आज आपको जरूर प्राप्त होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास आपको करना चाहिए।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मित्रों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करने का आपको अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में काम करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दौड़ धूप आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। मन थोड़ा सा दुखी रह सकता है।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
भूमि, भवन, दुकान व शोरूम में खरीद फरोख्त की दिशा में आप अपना अगला कदम बढ़ा सकते हैं। आज के दिन बड़े सौदे आपके पास आएंगे, उनको आप अगर एक्सेप्ट करते हैं तो, आपको बड़ा फायदा होगा।
शुभ नंबर: 35, शुभ रंग:  हल्का येलो

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का आयोजन आपके द्वारा हो सकती है। सत्संग का लाभ आपके पूरे फैमिली को लेकर पारिवारिक माहौल रहेगा। घर बाहर सुख शांति से मन आपका शांत रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं हेल्प दोनों आपको प्राप्त होगी। धन प्राप्त में बाधाएं आ सकती हैं।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग: ग्रीन

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
जल्दबाजी करने से आज आपके काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता का वातावरण बना रह सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्यों में आसानी होगी। घर बाहर सब शांति पूर्वक आपको कार्य करने से चयन एवं सुकून प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  ब्लैक

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बिजनेस आज आपका ठीक चलेगा। नए लोगों से अधिक अपेक्षा करने से आपको हानि हो सकती है। चोट व दुर्घटना से आपको परेशानी उत्पन्न हो सकती है। किसी व्यक्ति से बाद विवाद होने से मन आपका अशांत रहेगा। मानसिक क्लेश के कारण कीमती बस्तुएं आज आपकी गुम सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज आपको बचकर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
कार्य स्थल में आज परिवर्तन होने की संभावना है। योजना आपकी फली भूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन माता से हेल्प जरुर प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता आपके अंदर बनी रहेगी। व्यापार में मन अनुकूल प्रॉफिट प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता से आज भरे हुए आप कार्य करेंगे।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजन यात्रा का टूर बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग आज आपको दिख रहे हैं। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य जरूर पूर्ण होंगे। कोई नया काम करने का प्लान आप बना सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी की प्रशंसा आपको प्राप्त होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 12,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
पारिवारिक टेंशन एवं तनाव आज बना रहेगा। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी आपको नहीं करना चाहिए। आवश्यक वस्तु की तरफ आज आपका ध्यान रहेगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें। बुद्धि का प्रयोग करने से लाभ में वृद्धि का योग दिख रहा है। थकान महसूस हो सकती है।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
नवीन वस्त्र आभूषण की प्राप्ति आज आपको होगी। जिससे खर्चा आपका ज्यादा रहेगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए। नया कार्य प्रारंभ करने का प्लान आज आप बना सकते हैं। व्यवसाय आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
घर में मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। जिससे खर्च अधिक होगा। आत्म विश्वास में ज्यादा वृद्धि के योग दिख रहे हैं। जोखिम व जमानत के कार्यों को टालना चाहिए। बड़ा काम करने का आज मन आपका बनेगा। परिवार का सहयोग मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय आप व्यतीत कर सकते हैं। दूर से कोई दुखद सूचना मिल सकती है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
मेहनत का फल आज आपको जरूर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। मान सम्मान आपको जरूर मिलेगा। कारोबार मन अनुकूल लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपका परिचय बढ़ेगा, जिससे आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी मनोरंजन यात्रा की योजना आप अपने पूरे फैमिली के साथ बना सकते हैं।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487