Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 10 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 10 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज सप्तमी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 10 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
यात्रा आपकी मनोरंजन रह सकती है। कोई बड़ा काम होने से घर और परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय होकर आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज के दिन आप सावधान रहें।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
भूले-बिसरे साथियों से आपकी मुलाकात होगी। किसी बड़े काम करने की योजना आप बनाएंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा होगी। घर परिवार प्रसन्नता की स्थिति में रहेंगे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
मित्रों से लाभ आपको प्राप्त होंगे। मेहनत का फल आज आपको जरूर मिलेगा। अपरिचित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा ना करें। कारोबार में लाभ की स्थिति आपके हाथ आएगी।
शुभ नंबर: 25, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
विवाद को ज्यादा बढ़ावा ना दें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ पर असर जरूर पड़ेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक की स्थिति पर आप रहेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
रचनात्मक कार्य आपके सफल होंगे। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा जरूर होगी।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
पुरानी संपत्ति के कारण आपको फायदा होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की हेल्प से आपके कार्य में अनुकूलता आएगी। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति आसानी से आज आपको होगी।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से आपके कार्य बनेंगे। पारिवारिक सदस्यों में आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
चोट व दुर्घटना से आपको हानि हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको हानि होने की संभावना है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
तीर्थ दर्शन का प्लान बन सकता है। सत्संग का लाभ आपकी फैमिली को मिलेगा। संपत्ति के कार्य से आपको लाभ होगा। दूसरों की जवाबदारी कार्यों को लेकर आपको नहीं लेना चाहिए।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग दिख रहे हैं। नौकरी में सहकर्मी आपका साथ देंगे। घर में भी परिवार खुश रहेगा, जिसके चलते आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
डूबी हुई रकम आपको प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी में आपके सहयोगियों की हेल्प मिलेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसके कारण आपका मन अच्छा नहीं रहेगा। घर बाहर आपके कार्य जरुर बनेंगे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
स्वास्थ्य का पाया आज आपका कमजोर रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना चाहिए। अनिश्चितता की संभावना बन रही है। सहकर्मी आपका साथ देने से इनकार करेंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487