Logo
गुरुवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 11 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 11 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 11 january 2024, गुरुवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.25.21 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.37.44 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के पान या पिस्ता खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.04 से 12.37 तक।
राहुकाल: प्रात: 01.47 से 02.32 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07.13 से 08.42 तक शुभ
सुबह 08.42 से 09.57 तक शुभ
सुबह 09.57 से 12.15 तक चंचल
दोपहर 12.15 से 01.59 तक लाभ
दोपहर 01.59 से 05.02 तक अमृत
शाम 05.02 से 08.17 तक चंचल
रात 08.17 से 11.52 तक लाभ

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन घर बाहर पूछ-परख रहेगी। आज के दिन आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नया काम करने का मन बनेगा। यात्रा की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: आसमानी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन जोखिम व जमानत के कार्य से बचना होगा। मित्रों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। नौकरी में तनाव हो सकता है। कार्यभार बढ़ा रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। आज के दिन व्यवसाय में सुधार आएगा। आय में निश्चितता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। अपनों का व्यवहार विपरीत होगा।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
अध्ययन में मन लगेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी होने की आशंका रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों से दूर रहें। शारीरिक पीड़ा से परेशानी हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विशेषकर  घर में कार्य करने वाली महिलाएं सावधानी रखें। बेवजह क्रोध करने से बचें। बात बिगड़ सकती है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। बचना होगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से चिंता तथा तनाव बनी रहेगी।
लकी अंक: 6, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन परिवार के समय बिताएंगे। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। नौकरी में तनाव रह सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आज के दिन काफी लाभ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के साथ तीर्थयात्रा तथा सत्संग लाभ के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।
लकी अंक: 1, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। योजना फलीभूत होगी। भाग्य अनुकूल है। प्रयास करते रहें। लाभार्जन में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। परिवार में स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। आशंका-कुशंका रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
लकी अंक:  12, शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आवश्यक बातों पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। मेहनत का प्रभाव स्वास्थ्‍य पर पड़ेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। लाभ होगा। राजकीय बाधा से तनाव रह सकता है। जल्दबाजी न करें। समय पर सहयोग नहीं मिलेगा।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। सावधानी रखें। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। शत्रुओं का प्रभाव होगा। विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। किसी अपने वाले का व्यवहार समझ में न आएगा। शांति बनाए रखें।
लकी अंक: 33, शुभ रंग: ग्रे

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
किसी बड़े खर्च होने के योग हैं। यात्रा में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न रखें। सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी रह सकती है। धैर्य रखें। समय जल्दी ही बदलेगा। लाभ होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। आशंका से बाधा संभव है। परिवार के साथ समय सुखमय गुजरेगा। व्यस्तता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
लकी अंक: 51, शुभ रंग: चैती

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी कार्य की चिंता अधिक हो सकती है।
लकी अंक: 90, शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
बुद्धि से कार्य करें। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं। व्यय होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन सहज ही होगा। क्रोध न करें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। शत्रुता बढ़ेगी। चोट व रोग से हानि के योग हैं।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: चाकलेटी

5379487