Logo
election banner
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 11 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

11 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। घर में माता की पूजा-अर्चना जरूर करें। आज नवमी तिथि है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
कम प्रयास करने से ही आपकी कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की सहायता आप जरूर करेंगे। शेयर मार्केट में सोच समझ कर आज आपके निवेश करना चाहिए। कष्ट, चिंता तथा तनाव के वातावरण से आज उभरने का दिन है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
आंखों को आज रोग व चोट से आपको बचाना चाहिए। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। यात्रा आपकी मनोरंजन पूर्वक व्यतीत होगी। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपको जरूर मिलेगा। मनपसंद भोजन भी प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
आज भाग्य का साथ आपको दिन भर मिलता रहेगा। व्यवसाय आपका ठीक चलेगा और भूख ज्यादा रह सकती है। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण आपके आसपास बना रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्यों से आपको बचकर रहना चाहिए। दूसरों को काम में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
शुभ नंबर: 15, शुभ रंग:  हल्का येलो

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
स्वास्थ्य का विषय ध्यान रखने की जरूरत है। चिंता तथा तनाव दिन भर बने रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च अधिक होगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। प्रॉपर्टी के काम आपको लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्त के प्रयास आपको आज ज्यादा करने पड़ेंगे। नौकरी में सुख एवं शांति रहेगी। निवेश सोच समझ कर करना चाहिए।
लकी नंबर: 73, शुभ रंग: ग्रीन

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
हल्की हंसी मजाक करने से आज आपको बचना चाहिए। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, जिसके कारण धन हानि आपको हो सकती है। जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहने की संभावना है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि के योग दिख रहे हैं।
लकी नंबर: 56, शुभ रंग:  ब्लैक

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
लक का साथ आपको आज जरूर मिलेगा। कीमती वस्तुओं को संभालकर आपको रखना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए। चिंता तथा तनाव में वृद्धि से आपका मन दुखी रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय नष्ट करने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
दुष्ट जनों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको ज्यादा रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश करना आपके लिए शुभ कारक रहेगा। आज के कार्यों को आज ही आपको कर डालने चाहिए। बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मक्ता आप पर ज्यादा हावी रहेगी। युवक युवती विशेष सावधानी आज उनको बरतना चाहिए। स्वाभिमान को ठेस पहुंचे ऐसे किसी भी मामले पर हाथ नहीं डालना चाहिए। लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। खर्चा ज्यादा होगा।
लकी नंबर: 25,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि (Aaj ka Dhanu Rashifal)
किसी धार्मिक अनुष्ठान में आप और आपकी फैमिली आज शामिल होगी, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सुख के साधनों में ज्यादा खर्च हो सकता है। धन प्राप्ति आसानी से होगी। थकान व कमजोरी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। धर्म कर्म में रुचि आज कुछ ज्यादा ही रहेगी।
लकी नंबर: 51, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
संतान पक्ष का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है। उसके स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी आपको सताएगी। नए प्लान पर आज आप कार्य कर पाएंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। कार्य प्रणाली में परिवर्तन किसी की वजह से करना पड़ सकता है। बिजनेस व्यापार लाभदायक रहेगा। म्युचुअल फंड व शेयर मार्केट में मन अनुकूल फल आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
धन लाभ के अवसर आपको आज अनायासी प्राप्त होंगे। व्यवसाय की यात्राएं करना आपके लिए ठीक रहेगा। नए कार्यक्रम करने के लिए योजना बनाएंगे। मित्रों की हेल्प आज आपको हर क्षेत्र में प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। निवेश करना आज आपको लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 27, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
व्यवसाय की यात्रा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ आपको होगा। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। पार्टनरों का सहयोग आपको मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में आपका पैसा फंस सकता है। नौकरी में आपके कारोबार में बढ़ोतरी दिख रही है। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आज आपको कन्या पूजन जरूर करना चाहिए।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

5379487