Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 11 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 11 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज अष्टमी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 11 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पूजा पाठ व सत्संग में आपका मन आज लगा रहेगा। आज के दिन सम्मान प्राप्त होगा। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
नया प्लान बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होने से आपके फैमिली को फायदा मिलेगा। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। जल्दबाजी में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
क्रोध व उत्तेजना में आकर कोई भी निर्णय न लें। विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व सगे संबंधी से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए मंदिर जरूर जाएं।
शुभ नंबर: 25, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
अज्ञात कारणों से आपको आज चिंता सताएगी। व्यवस्था नहीं होने से आप परेशान होंगे। व्यवसाय में आपकी कमी आ सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस आज आपको होगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
आज ज्यादा खर्च आपके सामने आ सकते हैं। व्यवस्था नहीं होने से आप परेशान रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद होने से आपके काम भी बिगड़ सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में आज विलंब होने की संभावना है।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
उत्तेजना पर नियंत्रण बनाकर रखें। जीवन साथी से हेल्प प्राप्त होगी। भाग्य का साथ आज दिन भर आपको प्राप्त होगा। सगे संबंधी आपको परेशान कर सकते हैं, शांति बनाए रखें।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
दूर से आपको शुभ समाचार जरूर प्राप्त होगा। कॉन्फिडेंस में आज वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। घर बाहर स्थित मनोकूल होने में थोड़ा समय लगेगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
प्रयास आपका सफल रहेगा। कोई बड़ा कार्य आज पूर्ण होंगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में आपको आज फायदा होगा। कोई विरोधी आपके खिलाफ साजिश रख सकता है। दिन तनाव भरा रहेगा।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
घर बाहर आज शांति होने से मन आपका दुखी रहेगा। बेवजह लोगों से आपको कहा सुनी होने से आपको दुख प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्यों में आज आपको फायदा होने की संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पार्टी का पिकनिक की योजना आज आप बना सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा खासा समय व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आपको प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक कार्य आज आपके जरुर सफल होंगे।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
अस्थाई संपत्ति खरीद फरोख्त में आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरों की हेल्प प्राप्त होगी। आज फैमिली में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। परिवार भी साथ देगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
मन की चंचलता पर आज नियंत्रण आपको रखना चाहिए। फैमिली में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कहीं बाहर घूमने का आज आपका मन करेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487