Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 12 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 12 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज नवमी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 12 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
यात्रा मनोरंजन रह सकती है। स्टूडेंट वर्ग सफलता के लिए प्रयास कर सकते हैं। लाभ के अवसर किसी के द्वारा आपको प्राप्त होंगे। समस्याएं आज आपकी कम होंगी, जिसकी वजह से आप आज पहले से ज्यादा खुशहाल रहेंगे।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
दूर से शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास से आप अपने कार्य कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट से आपके कार्यों में आज बाधा उत्पन्न होगी, जिससे आप परेशान होंगे। लेकिन आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
व्यापार व्यवसाय मनोकूल आपको लाभ देगा। कोई बड़ा कार्य करने का प्रयास आप कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके कार्यों के कारण वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।
शुभ नंबर: 2, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
भूमि और भवन संबंधी प्लान आप बना सकते हैं। बड़े सौदे आपको बड़े लाभ भी देंगे। स्वास्थ्य संबंधी टेंशन आपको रहेगी। कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। आज कोई भी कार्य सतर्क होकर करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
नौकरी में कार्यभार आपका ज्यादा रहेगा। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य किसी फैमिली मेंबर का खराब हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
व्यवसाय की यात्रा आप कर सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास आपके सफल रहेंगे। भाग्य का साथ आज आपको मिलेगा। निवेश करना आपको और आपकी फैमिली के लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
सुख के साधन आपको प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर किसी महिला मित्र के कारण प्राप्त होंगे। व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। थकान आज ज्यादा महसूस हो सकती है। फिर भी दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
तंत्र-मंत्र में आज रूचि आपकी ज्यादा रहेगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होने से आपके कार्य होंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। आपके लिए वैवाहिक प्रस्ताव आपको आज मिलने की संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 13,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
भागदौड़ ज्यादा होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने से आपका मन दुखी रहेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ और टेंशन आपके आसपास रहेंगे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
व्यावसायिक यात्रा आज आप कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। निवेश सोच समझकर आज करना चाहिए। नौकरी में आज आपको सुकून रहेगा। कानूनी अड़चन के कारण आपके कार्य बनेंगे।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
व्यवसाय के क्षेत्र में आप लाभ प्राप्त करेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। कोई बड़ी समस्या का समाधान आज आपको प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना दिख रही है। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
स्वयं के काम में विशेष ध्यान रखें। बनते हुए का काम बिगड़ने की संभावना है। कार्य कुशलता में कमी आएगी। कोई बड़ा खर्च अचानक से आपके सामने आने से आप मैनेज करने में असफल रह सकते हैं।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487