Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 13 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 13 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज दशमी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 13 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
सुख के साधनों में ज्यादा खर्च होगा। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। मातहतों की हेल्प प्राप्त होगी। शारीरिक कष्ट आज के दिन संभव है। परिवार की देखभाल करें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। राज की हेल्प आपको प्राप्त होगी। सरकारी कामों में आपको आसानी रहेगी। जीवन साथी से हेल्प मिलने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
संतान पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में मनोकूल लाभ होने की संभावना है। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी प्लान आप बना सकते हैं।
शुभ नंबर: 2, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
चोट व दुर्घटना से आपको बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर कर सामने आ सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से कहा सुनी होगी, जिससे मन आपका दुखी रहेगा। नकारात्मक प्रभाव ज्यादा रहेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
दुष्टजनों से सावधानी रखने की जरूरत है। हल्का हंसी मजाक आप लोग दोस्तों से करेंगे तो, वह आपके लिए भारी पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने की संभावना है। लाभ के अवसर दोपहर बाद आपको प्राप्त होंगे। 
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
मान सम्मान आपको प्राप्त होगा। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। शत्रु से सावधानी रखने की आज जरूरत है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
सामाजिक कार्य करने में आपका मन आज ज्यादा लगेगा। योजना फलीभूत होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट म्युचुअल फंड से आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
चोट व रोग से आपको कष्ट हो सकता है। परेशानी बड़ी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रहेगी। पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। राज की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 13,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
भागदौड़ आज ज्यादा रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग से आपको बचना चाहिए। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखना चाहिए। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने से स्वास्थ्य आपका खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पुराने संगी साथियों से आज आपकी मुलाकात होगी। उत्साह वर्धक सूचना आपको प्राप्त होगी। आज सम्मान आपका बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस आप आज करेंगे। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आज आपको करने होंगे। गिफ्ट आपको प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले सोचना चाहिए। कोई बड़ा काम होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
पार्टी का पिकनिक का कार्यक्रम आप बना सकते हैं। आनंद के साथ आपका समय व्यतीत होने की संभावना है। किसी व्यक्ति से बहस बाजी आज हो सकती है, जिससे मन आपका दुखी रहेगा। पारिवारिक सामंजस बनाकर रखें।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487