Logo
आज किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, तरक्की और प्रेम के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 14 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 14 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 14 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्र रत्न, हस्तरेखा एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि के अनुसार आज गुरुवार यानी 14 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:39 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 33 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.04 से 12 11 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.15 से 16.12 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:39 से 08:11 तक अमृत
सुबह 08:11 से 10:29 तक चंचल
सुबह 10:29 से 12:25 तक चंचल 
दोपहर 12:25 से 02:29 तक अमृत
दोपहर 02:21 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:29 से 09:23 तक लाभ
रात 09:23 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन बीमारी से शारीरिक हानि हो सकती है। बाद विवाद को बढ़ाने से बचाएं। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। किसी बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। अपने बुद्धि से काम लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज पारिवारिक वाद- विवाद हो सकता है। अति उत्साह से कार्य बिगड़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी उलझन में आ सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज दिन राजकीय बाधा आपसे दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। थकान हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी जी की आराधना करें।
शुभ नंबर: 26, शुभ रंग: हल्का लाल

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन नए प्लान बनेंगे। सामाजिक कार्यों से आपको प्रेरणा मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में सुकून रहेगा। घर में टेंशन बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का हरा

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास ज्यादा करें। अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को खुश रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन किसी अपने ही व्यक्ति से बात विवाद हो सकता है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। टेंशन मत लें। किसी अपरिचित व्यक्ति से अंधविश्वास ना करें। समय पर कार्य करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें। 
लकी नंबर:  4, शुभ रंग:  सफेद

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन व्यवसाय की यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न में रहेंगे। घर बाहर माहौल ठीक रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। दिन को शुभ बनाने के लिए भैरव उपासना करें।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज घर में कोई गेस्ट आ सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपको इनवाइट कर सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर:  56,  शुभ रंग:  श्वेत

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन संबंधियों तथा फ्रेंड की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट में धन लगाना लाभदायक रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कोई दुख भरा समाचार मिल सकता है। भाग दौड़ अधिक रहेगी। परिजनों के साथ रिश्तों में दरार आ सकती है। आज के दिन किसी पर विश्वास ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें।
लकी नंबर: 51, शुभ रंग:  ब्लू

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन शैक्षणिक कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग: पिंक

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन अस्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। मान सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। थकान महसूस होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जोखिम हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487