Logo
Aaj Ka Rashifal 14 May 2024: आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 14 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 14 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 14 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की सप्तमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 14 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:47
सूर्यास्त: संध्या 06: 59 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 33 से 12 46 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.51 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:53 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:55 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:51 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:51 तक लाभ
रात 09:51 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज यात्रा आपकी लाभदायक रहेगी। उन्नत के मार्ग पर आपको कोई दिशा देगा। शेयर मार्केट से आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज के दिन आप बड़े सौदे कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य आपका खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आप अपने फालतू के खर्चे पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट से आपके कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। अपरिचित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा ना करें। वाणी में हल्के शब्दों द्वारा किसी को बुरा भला न कहें। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
नया वस्त्र और आभूषण आपको प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आप कर सकते हैं। पुराना वाद विवाद आपको परेशान कर सकता है। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर बाहर आपके स्थिति विपरीत रहेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज स्वास्थ्य खराब होने के कारण मन आपका विचलित रहेगा। जीवनसाथी की हेल्प से सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। मेहनत का फल आपको मिल सकता है। निवेश करना आज लाभदायक रहेगा। आज आप व्यस्त ज्यादा रहेंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कानूनी बाधा दूर होकर आपके फेवर में लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में ज्यादा जोखिम न उठाएं। निवेश भी सोच समझकर करना चाहिए। कोई आपको परेशान कर सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य समय पर नहीं होने से मन दुखी रहेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
घर परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिससे आप दिन भर उसी में व्यस्त रहेंगे। कार्यों में लेट होने के कारण बॉस की डांट आपको मिल सकती है। पैसे प्राप्त के योग हैं। वाद विवाद से बचना होगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपको कोई उत्साहबर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। भूले बिसरे साथियों से आप मिल सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय से आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज दौड़ धूप ज्यादा रहेगी। बेवजह की टेंशन आपको परेशान करेगी। किसी व्यक्ति से कहा सुनी हो सकती है। जिससे आपको नुकसान होगा। मेहनत अधिक व लाभ कम होने की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में ज्यादा जोखिम न लें। निवेश करना शुभ रहेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा व इंटरव्यू में आज सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थाई संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है। समय पर कर्ज न चुकाने से स्थिति बुरी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज आपको व्यापार व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ टाइम पास ना करें। पूजा पाठ में आज आपका मन लगा रहेगा। पारिवारिक हेल्प से आपका कोई बड़ा काम हो सकता है। दूसरों के काम में ज्यादा दिलचस्पी न लें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आपकी योजनाओं में लेट हो सकता है। सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास आज आप करेंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से आपको लाभ होगा। नौकरी में आपके प्रभाव की वृद्धि होने की संभावना है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
पार्टी का आनंद आज आप उठा पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आप सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लोग आपकी हेल्प करेंगे। समय की अनुकूलता आपके पक्ष में है। जिसका लाभ उठाएं। दूसरों के व्यर्थ वाद विवाद में ना पड़ें। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487