Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 14 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 14 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज एकादशी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 14 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज प्रयास आपके सफल रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। सामाजिक कार्य करने का अवसर आपके फैमिली को प्राप्त होगा। मान सम्मान जिसके कारण आपको प्राप्त होगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम आज फैमिली के साथ बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज क्रोध पर आपको नियंत्रण बनाकर कार्य करना चाहिए।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
वाणी में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। संभल कर कोई भी कार्य करने चाहिए। काम में आज आपका मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे ज्यादा की अपेक्षा करेंगे, जिसको आपको पूरी करने की संभावना बन रही है।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
धार्मिक कार्यों में आज रुचि बनी रहेगी। कोट, कचहरी के काम में आपको लाभ होगा। लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। बिजनेस व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
दूर से आज कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। कॉन्फिडेंस आज आपका बढ़ा हुआ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण भी घर में बना रहेगा। आज आप लव मैरिज करने के बारे में सोच सकते हैं। आलस आज आपके ऊपर हावी रहेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास कर सकते हैं। व्यवसायिक यात्राएं सफलता के अनुसार आपके हाथ आ सकती है। भाग्य का साथ आज आपको मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा मन में आज जागृत हो सकती है।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
यात्रा में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। हल्का पैन से आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार बिजनेस में आज आप तरक्की करेंगे। जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
स्थाई संपत्ति के सौदे आपको लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। जीवन सुख में आपका व्यतीत होगा। घर बाहर प्रसन्नता आज बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
लकी नंबर: 16,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। विवाद से स्वाभिमान को आपके ठेस पहुंच सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी कार्य आज आपको नहीं करना चाहिए।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। रोजगार प्राप्त के प्रयास आज आपको करने होंगे। निवेश मनोकुल होंगे। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता आपको बनी रहेगी।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार की संभावना दिख रही है। व्यापार बिजनेस मनोकूल लाभ देंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इतिहास में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। दिन भी अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
धनहानि होने की संभावना है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी दिनभर बनी रह सकती है। राज की बाधा दूर होकर आपके कार्य आज बनेंगे। परिवार भी आपसे खुश रहेगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487