Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 16 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 16 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 16 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज त्रयोदशी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 16 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको फायदा प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हेल्प से आपके वर्क की बाधा दूर होकर आप लाभ की स्थिति में पहुंच जाएंगे। नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
किसी जानकार व्यक्ति से हेल्प प्राप्त होने के योग दिख रहे हैं। तंत्र-मंत्र में आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। व्यस्तता आज आपकी जिंदगी ज्यादा रहेगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चोट व दुर्घटना से बचकर रहना चाहिए। घर बाहर सहयोग व शांति का वातावरण रहेगा, जिसके कारण आपका मन दुखी रह सकता है। आय के साधनों पर बड़ा खर्च करने का मन पड़ेगा।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
नई योजना लागू करने का यह अच्छा समय है। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत महसूस होगी। लाभ के अवसर आपके हाथ आकर चले जाएंगे। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा, जिसके कारण मन से आप खुशी महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। बनते हुए कार्यों में विध्न आज जरूर आएगा। चिंता तथा तनाव से दिनभर आप मुक्त रहेंगे। जीवन साथी से सामंजस बैठाकर रखने से मन आज आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बकाया बसूली के प्रयास आप कर सकते हैं। यात्रा आपकी मनोरंजन रहेगी। लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। नौकरी में सुकून ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी में आकर कोई भी आवश्यक चीज आप भूल सकते हैं। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
स्थाई संपत्ति के कार्य आज आपको लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरों की हेल्प से समय पर आपके कार्य होंगे।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
भूले बिसरे साथियों के ऊपर आज आपका खर्च ज्यादा होगा। बड़ा कार्य करने का आपका मन हो सकता है। परिवारिक सदस्यों के उन्नति का समाचार सुनकर आप आज प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 16,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज धैर्य आपको बनाकर रखना चाहिए। फालतू खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको चिंता तथा तनाव से आज बचकर रहना चाहिए, जिससे आपके सफल कार्य होंगे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम आप बना सकते हैं। बिजनेस व्यापार आपके अनुकूल रहेंगे। काम में आपका मन लगा रहेगा। शेयर मार्केट में लाभ की स्थिति आपको प्राप्त होगी। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य पर ध्यान आप नहीं दे पाएंगे।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
घर बाहर प्रसन्नतादायक माहौल बना रहेगा। नौकरी में सुकून महसूस होगा। संतान की चिंता आपको रह सकती है। लाभ के अवसर आपको बनाने होंगे। यात्रा का प्लान बनेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
यात्रा मनुकूल मनोरंजन तथा लाभदायक आपके लिए हो सकती है। बिजनेस व्यापार से आपको फायदा प्राप्त होगा। घर-वह प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487