Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 2 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 2 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 2 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:08 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन दलिया या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 37 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:57 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज पूरा दिन आप सुख के साधन जुटाने में लगाएंगे। कानूनी बाधाएं आपके जीवन से दूर होंगी। धर्म कर्म एवं आध्यात्मिक रुचि रहेगी। कुसंगति ना करें, नहीं तो हानि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा आपके द्वारा होगी।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानीपूर्वक कार्य करें। उतावलेपन में आकर कोई भी कार्य न करे, नहीं तो नुकसान होगा। सामाजिक धार्मिक कार्यों में रोज के साथ ही आप उन्हें शामिल करें। विद्यार्थियों को लिए पढ़ाई का अच्छा समय है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन वाद विवाद करने से मन अशांत रहेगा। कानूनी अड़चन आज दूर होगी। जीवन साथी से आपको हेल्प प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। सही समय पर लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आवास संबंधी समस्या आज आपको हो सकती है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
शत्रु आज आपके पीछे पड़े रहेंगे। घर बाहर टेंशन की स्थिति बनी रहेगी। संपत्ति के कार्यों में आपका मन लगेगा। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में आकर कोई डिसीजन न लें। अधिकारी आपकी कार्यशाली से आज खुश रहेंगे। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
यात्रा करने से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन व्यंजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता के करीब पहुंचेंगे। आत्मिक विश्वास के साथ आप कार्यों को कर पाएंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव के कारण मन प्रसन्न नहीं रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
दुश्मन आज के दिन आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको भगदड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्यों को करें। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना हो सकती है। दूसरों के काम में व्यर्थ में नजर ना रखें। माता-पिता का सम्मान करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन प्राप्त के योग आज बनेंगे। कारोबार में बातचीत तेजी आने से आप खुश रहेंगे। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता समय पर मिल सकेगी। नए कार्यों का प्रारंभ आज आप कर सकते हैं।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। मेहमानों के साथ आज आप काम कर सकते हैं। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवन में कुछ खटपट हो सकता है। प्रसन्नता पूर्वक समाचार आपको प्राप्त होंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होने की संभावना है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आपके मनपसंद काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने ऊपर काबू रखने के साथ ही कार्य करें। विवाह संबंधी प्रस्ताव आज आपको मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आपके ऊपर कोई मुसीबत आ सकती है। फालतू खर्चा ज्यादा बढ़ेगा। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। पुरानी झंझटों से राहत आपको मिल सकती है। क्रोध एवं उत्तेजना पूर्वक कोई भी कार्य करने से बचें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर की चिंता आपको ज्यादा रहेगी। विरोधी भी आज आपसे प्रभावित हो सकते हैं। कला के क्षेत्र में स्थित सफलता मिलने से आप खुश रहेंगे। सरकारी राजपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी पूर्वक रहें। मित्रों से हेल्प मिलती रहे।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
शत्रु आज आपसे परास्त होंगे। नए अनुबंध पर आप कार्य कर सकते हैं। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य अब लाभ आपको देगा। स्थाई संपत्ति खरीदने का विचार आप कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में विश्वास के साथ प्रेम बनाए रखें। कामकाज की गति आज ठीक रहेगी।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487