Logo
ग्रह गोचर के हिसाब से आज आपके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, तरक्की और प्रेम के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 21 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 21 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की द्वादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्र रत्न, हस्तरेखा एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरुवार यानी 21 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:30 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 37 पर

दिशाशूल:  दक्षिण दिशा- आज के दिन तिल या दही खाकर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.15 से 12 26 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.15 से 16.19 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:59 से 08:47 तक अमृत
सुबह 08:47 से 10:27 तक चंचल
सुबह 10:27 से 12:29 तक चंचल 
दोपहर 12:29 से 02:28 तक अमृत
दोपहर 02:28 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:29 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों का संबंधियों से फायदा मिलेगा। खर्च अधिक होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम का अनुकूल फल मिल सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर आपका ध्यान रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए विष्णु भगवान की आराधना करें।
लकी नंबर: 27, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन विवाद व क्लेश होंगे। फालतू खर्च बढ़ेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। जीवन साथी से आपके मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सावधानी व सतर्कता से व्यापार करें। दिन को शुभ बनाने के लिए विष्णु भगवान को पीला फूल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 62, शुभ रंग: चैती

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज दिन भर यात्रा नौकरी व निवेश से आपको फायदा मिलेगा। जोखिम न उठाएं। धर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी, जो आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। धारावाहिक जीवन में आनंद का उत्सव करेगी। आज के दिन कुछ नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। किसी पर ज्यादा भरोषा न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: नारंगी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आसपास का वातावरण प्रसन्नता पूर्वक रहेगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। धन के खर्च अचानक बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 93, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। आलस ना करें। जमीन जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने के आसार बनेंगे। आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। नए संबंध आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। क्रोध न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  चैती

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई इंपॉर्टेंट कार्य को समय पर कर लेंगे। व्यवसाय आपका ठीक-ठाक चलेगा। लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन यात्रा नौकरी व निवेश आपके मन के अनुसार फल देंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने की संभावना है। स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार में टेंशन दूर होगी। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  बैंगनी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। आपके प्लान सफल रहेंगे। कार्य से दूर रहना लाभदायक रहेगा। कानूनी विवादों में ना पड़ें। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल आपका बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी की पूजा करें।
लकी नंबर:  80,  शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन बुरे लोगों का साथ हानि पहुंचा सकता है। परेशानियों का मुकाबला करने पर भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। संतान के तरफ से दुखद समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए वृक्षों को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 61, शुभ रंग:  कत्थई

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन संचय की आदत बनेगी। फैमिली के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक सलाह किसी से जरूर लें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  समुद्री

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। जिससे लाभ होगा। उन्नति के मार्ग आपके प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। धैर्य एवं शांति से बात करें। नए विचार योजना पर आपसी चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: कत्थई

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी। किसी को अपने वाणी के द्वारा चोट ना पहुंचाएं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। अपने रिलेशन को महत्व दें। थोड़े परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास अपने तरफ से करें। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल को जल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:  लाल

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तुशास्त्र और रत्न एवं कुंडली के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com

CH Govt hbm ad
5379487