Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 21 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 21 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 21 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की त्रयोदशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 21 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:45 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:01 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 43 से 12 52 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.51 से 17.09 तक।
 
आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:56 तक चंचल
सुबह 10:56 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान संबंधी चिंता आज आपको रहेगी। स्वाभाविक बदलाव के कारण आपको फायदा होगा। रुका हुआ पैसा प्रयास करने पर मिलने के योग हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज अगर आप मेहनत करते हैं, तो मेहनत का फल आपको मिलेगा। यात्रा निवेश व नौकरी में आज आपको आराम रहेगा। आर्थिक स्थिति से आप आज संतुष्ट रहेंगे। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज मेहमानों के साथ आपकी लाभदायक बातचीत होगी। उत्साहवर्धक सूचना के कारण मन आपका प्रसन्न रहेगा। नियमित कार्य लेन-देन में आपको आज कटौती करनी होगी। योजनाओं पर चर्चा कार्य के प्रति लगन अगर रहती है तो आप लाभ की स्थिति में पहुंच जाएंगे।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
यात्रा नौकरी और निवेश करने में सावधानी बरतें। आज आपको रोजगार प्राप्ति के योग हैं। व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होने से आपको फायदा मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय का पालन आप जरूर करें। व्यवहार कुशलता के कारण आज आपके कार्य बनेंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
तंत्र-मंत्र में आज आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। व्यापार व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। शुभ समय का आप लाभ उठाएं। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी भी धार्मिक मंदिर में आज आप पूजा पाठ करेंगे।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। स्वादिष्ट भोजन आज आपको प्राप्त होगा। भाई बहनों से संबंध में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर आज विशेष ध्यान देना चाहिए। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपके जीवन में दौड़ धूप ज्यादा रहेगी। वाणी से किसी को दुख पहुंच सकता है। मानसिक विकार आपको उत्पन्न हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज पैसे आपके ज्यादा खर्च होंगे, जिसके कारण टेंशन बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संघर्ष भाग दौड़ के बाद आज आपके कार्य जरूर बनेंगे। परिवार समाज में आपके कार्यों की आज प्रशंसा की जाएगी।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
अपनी बनाई हुई योजनाओं पर आज आप सफलतापूर्वक कार्य पर पाएंगे। संतान एवं भाइयों से आपको कष्ट प्राप्त होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए आज आप जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से आपकी आज मुख्य भूमिका रहेगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेम प्रस्ताव आज आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी के कारण तनाव बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय में विवेक के साथ निर्णय लेने से सफलता आपको जरूर प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
यात्रा निवेश व नौकरी में आज आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास असफल हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें। उच्च अधिकारियों से सम्मान एवं महत्व दोनों आपको प्राप्त होगा। रुके हुए धन के विषय में प्रयास जरुर करें। 
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन आपको निवेश में अच्छा खासा फायदा होने की संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आज के दिन आपको सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मिलजुलकर रहें। यात्रा का योग बन सकता है। किसी बड़े आदमी से आज मेल-मिलाप हो सकता है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487