Logo
ग्रह गोचर के हिसाब से आज आपके भाग्य में क्या होने वाला है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 24 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 24 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक रविवार यानी 24 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:28 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 38 पर

दिशाशूल:  दक्षिण दिशा- आज के दलिया या घी खाकर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.22 से 12 33 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.21 से 16.24 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:47 तक अमृत
सुबह 08:47 से 10:31 तक चंचल
सुबह 10:31 से 12:28 तक चंचल 
दोपहर 12:29 से 02:30 तक अमृत
दोपहर 02:30 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:29 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। वाद विवाद ना करें। गिफ्ट की प्राप्ति होगी। आपका मिलन सारिता, सहायता व धैर्यवान स्वाभाव आपके जीवन में खुशी का संचार करेंगा। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका माता को पान व सुपारी अर्पित करें।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन सार्वजनिक कार्यों में बिजी रहेंगे। संतान की ओर से गुड न्यूज़ मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आप परिवार के साथ मनपसंद भोजन का स्वाद लेंगे। दिन में सफलता प्राप्त के लिए नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: समुद्री

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन आपके कार्यों का विरोध होगा। व्यर्थ का भय बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई भी निर्णय बहुत शांति से सोच समझ कर करना ही शुभ होगा। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की राख माथे में लगाएं।
शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: भूरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। यात्रा में सफलता प्राप्त होगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में जौ का आटा समर्पित करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार से लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। लोग आपका सम्मान करेंगे। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की आग में पीली सरसों डालें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  चैती

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। परोपकार करने से मानसिक टेंशन दूर होगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य कर सकते हैं। परिवार की टेंशन बनी रहेगी। जीवन साथी से दिक्कत हो सकती है। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में गाय का गोबर डालें।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग:  चैती  

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर बाहर खुशी रहेगी। समाज के कार्य में उत्साह पूर्वक शामिल होंगे। नौकरी में तबादला हो सकता है। क्रोध न करें। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में घी अर्पित करें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  बैंगनी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर परिवार के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। घर में खुखियां आने की संभावना है। कोई नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में नारियल अर्पित करें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन गतिविधियां आपके लिए लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नया प्लान बनेगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन दुखी रहेगा। भूमि व वाहन से लाभ प्राप्त होगा। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में सूखा नारियल अर्पित करें।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग:  कत्थई

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन विद्यार्थियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टी व पिकनिक का मजा ले सकते हैं। रोजगार की टेंशन रह सकती है। लाभ के अवसर बनेंगे। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में खड़ी सुपारी एवं हल्दी अर्पित करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन सुख के साधनों में वृद्धि होगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी। धर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी। किसी पर भरोसा ना करें। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन में नीम अर्पित करें।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग:  नारंगी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन कोई नया प्लान बनेगा। कार्य के बिस्तार होने की संभावना है। व्यापार पेशा ठीक चलेगा। काम में प्रतिदिन सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की अग्नि में पीला सरसों और नमक अर्पित करें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  लाल

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज जी का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487