Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 27 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 27 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की पंचमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 27 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:13 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 45 से 12 52 तक।
राहुकाल: दोपहर 158 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपको कानूनी सहयोग मिलेगी। लाभ में वृद्धि के योग बनेंगे। सत्संग का लाभ आपके और आपके परिवार को मिलेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन कोई नया प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
सामाजिक पृष्ठभूमि में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपकी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। एकाएक किसी से सहयोग से मिल सकता है। प्रयास आज आपको ज्यादा करने पड़ेंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
डूबा हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना करने पर घबराएं नहीं। पार्टनरों की हेल्प आज आपको मिलेगी। नौकरी में आराम रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। यात्रा में कोई चीज भूल सकते हैं। स्वास्थ्य आज आप का खराब रह सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। लाभ में कमी रह सकती है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होगी। गिफ्ट व उपहार आपको मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज रूप से ही मिल जाएगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
पराक्रम प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। उत्साहवर्धक न्यूज़ आपको मिलेगी। सुख के साधनों में ज्यादा खर्च होगा। भूले बिसरे साथी आज आपको काम देंगे। व्यवसाय में फायदा होगा, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
सामाजिक कार्य करने का आपका मन पड़ेगा। मेहनत का फल आपको मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। पारिवारिक मेलजोल आज बढ़ेगा। जोखिम भरे कामों से बचकर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
बेवजह विवाद से बचना होगा। स्वास्थ्य आपका खराब रह सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से मन दुखी रहेगा। पार्टनरों से आज आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद आज आप उठा पाएंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी अनहोनी की आशंका दिन भर बनी रहेगी। पारिवारिक सुख शांति आज रहेगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
भूमि या भवन संबंधी कार्यों से आपको बड़ा लाभ होगा। उन्नत की मार्ग आपको मिलेंगे। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। कर्ज की रकम आज से आप चुका पाएंगे। आलस करने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
कोर्ट वा कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रह सकते हैं। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा ना करें। तनाव आपको दिनभर बना रहेगा, लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव हो सकती है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। भाइयों से कहा सुनी होने से पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। आज पार्टनर आपकी काफी हेल्प करेगा। विवाद को इग्नोर करने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487