Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 28 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 28 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 28 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज एकादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 28 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज आपकी योजना किसी कारण के कारण अटक सकती है। परिवार में परेशानियां बनी रहेगी। संबंधों में कड़वाहट आज आ सकती है। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन आपका दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 28, शुभ रंग: कत्थई

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
वैवाहिक संबंधों में मथुरता रह सकती है। अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ाने का समय है। घर परिवार में कोई भी बाधा आ सकती है।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
सुख के साधनों में आज समझ कर आपको खर्चा करना चाहिए। व्यापार आपका आपके मन के अनुसार चलेगा। व्यवसाय धीमा रहेगा। किसी उच्च अधिकारी की नाराजगी आपको आज झेलनी पड़ सकती है। परिवार में लोगों से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ नंबर: 30, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
यात्रा आज आपकी लाभदायक रह सकती है। आय के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें। काफी समय से अटका हुआ पैसा आपको मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
थोड़े प्रयास से ही आज आपके काम जल्दी बनेंगे। मित्रों की हेल्प करने का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। स्वंय की प्रतिष्ठा में वृद्धि के कारण मन आपका प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
फैमिली व फ्रेंड के साथ सम्मानपूर्वक समय आप व्यतीत करेंगे। शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। कोई तीर्थ दर्शन का योजना बना सकते हैं। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपको जरूर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग आज सफलता जरूर प्राप्त करेगा।
लकी नंबर: 79, शुभ रंग: गुलाबी

5379487