Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 29 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 29 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 29 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की षष्ठी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 29 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:06 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 55 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.58 से 17.12  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:57 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:56 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:57 तक लाभ
रात 09:57 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
व्यवसाय व कारोबार में आज लाभ होगा। जीवन साथी से हेल्प प्राप्त होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर आपको लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन आपके माध्यम से हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
नौकरी में आज आपके अधिकार में वृद्धि होगी। पूजा पाठ में आपकी रुचि बनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूल वातावरण आपके पक्ष में बनेगा। भाइयों तथा मातहतों की हेल्प प्राप्त होगी। व्यस्तता के कारण आज आप कार्यों को लेट करेंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज आप कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखने की कोशिश करेंगे। पैसे में कमी की संभावना है। नौकरी में सहकर्मियों से बाद विवाद की स्थिति बन सकती है। आज क्रोध ज्यादा ना करें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही पूर्वक कार्य न करें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहेगा। अपेक्षित व्यक्ति के बातों में आकर कोई गलत कार्य कर सकते हैं। कुसंगति से आज बचकर रहें। बेवजह वाद विवाद हो सकता है। लोगों की अपेक्षा पर आप आज पानी फेर सकते हैं।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज पार्टी और पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्टूडेंट वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आज अध्ययन में आपका मन लगेगा। किसी का मार्गदर्शन जरूर प्राप्त करें। पारिवारिक शांति आपकी वजह से आज रहेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आप व्यवसायिक यात्राएं कर सकते हैं। जिसके कारण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नया वर्क प्रारंभ करने का प्लान बनेगा। प्रभावशील व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सट्टा व लॉटरी में आज आपको फायदा प्राप्त होगा। घर बाहर आपका सम्मान बना रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन रोजगार प्राप्त के दिशा में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। साक्षरता में आज आपकी वृद्धि होगी। वाहन व भवन संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान बनेगा। लाभ व उन्नत के अवसर आपको प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ आज आपको दिन भर मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण बनाए रखें। बनते काम आपके द्वारा बिगड़ सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। भाग दौड़ आपको आज ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी के व्यवहार से आप अपमान महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
भाइयों के सहयोग से आज आपके कार्य बनेंगे। पार्टनर से बाद विवाद हो सकता है। परिवार में किसी से व्यर्थ का बाद विवाद हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी के बहकावे में न आएं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
घर वाहर आज के दिन प्रसन्नता के अवसर बनते रहेंगे। पारिवारिक टेंशन आज आपको हो सकती है। भाग्य का साथ आपको दिन भर मिलेगा। व्यवहार व्यवसाय में तरक्की कर पाएंगे। किसी के साथ फालतू बहस से बचें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन नौकरी में अधिकारी आपसे पसंद रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार की हेल्प प्राप्त होगी। आर्थिक नीति में सुधार व परिवर्तन करने की जरूरत है। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
नए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। आज नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन आपको मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्राएं आज आप कर सकते हैं।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487