Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 3 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 3 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 3 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:08 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 37 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:53 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि के मामले सुलझाने में आज दिन अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक आज करें। व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज के दिन उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आपको खुशी होगी। पूजा पाठ में आज आपका मन लगा रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
चोरी व विवाद से आज आपको नुकसान हो सकता है। कुसंगति ना करें, नहीं तो आपको नुकसान होगा। अपने काम पर ज्यादा फोकस करें। मार्केट में आज आपको साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्यों में देरी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ आज आप अपना ज्यादा समय बिताएंगे। आज के दिन रुके हुए कार्य समय पर पूरे होने से दिन अच्छा रहेगा। फैमिली की समस्याओं का समाधान कोई करेगा। व्यापार में आज आपको लाभ होने की संभावना है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
भूमि व भवन संबंधी कार्य से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। निवेश व नौकरी में शुभकारक समाचार आपको प्राप्त होंगे। कार्य के विस्तार के संबंध में आप प्लान बना सकते हैं। रोजगार में उन्नत एवं लाभ की संभावना का लाभ उठाएं। पठन-पाठन में आपका मन लगेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में आज आप सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद आप लेंगे। सामाजिक एवं राजकीय कार्यों में अभिवृद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक अनुकूलता आपको प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलने से आज आपको लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आप उत्तेजना पर अपने नियंत्रण रखें। थकान महसूस ज्यादा होगी। व्यावसायिक चिंता आपको बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से आज आपको कष्ट प्राप्त होगा। अपने खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज रोमांस में ज्यादा समय आपका बीतेगा। मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। व्यवसाय व्यापार ठीक चलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण आपके कारण रहेगा। व्यापार के कार्य से आपको कहीं ट्रैवल करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में अपने लोगों में विश्वास बनाए रखें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज अतिथियों का आगमन आपके हाउस में हो सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज अच्छा दिन है। भूमि व संपत्ति संबंधित कार्य आप कर सकते हैं। पूर्व में तफलीफ होने के कारण आपको लाभ होगा। फैमिली में सुखद वातावरण बना रहेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
व्यावसायिक यात्रा आज आप कर सकते हैं। गिफ्ट व भेंट आपको प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं उत्तेजना के कारण आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यावसायिक चिंताएं दूर हो जाएगी। आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज दिनभर आप टेंशन में रहेंगे। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। प्रयास में आलस करने के कारण आपके कार्य देरी से होंगे। विरोधी आज आपके फेवर में काम करेंगे। यात्रा में आपको कष्ट हो सकता है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज दिन प्रेम पूर्वक आपका गुजरेगा। व्यावसायिक यात्राओं से आपको लाभ होगा। परिजनों से पूरी हेल्प मिलेगी। धन प्राप्ति आज हो सकती है। श्रम के समर्थ से ही आपके भाग्य बदल जाएंगे। संतान के कार्यों से आपको दुख होगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आपको जरूरत है। कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता के साथ आज आप काम कर पाएंगे। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह बनाए रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति आपके लिए बनेगी।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487