Logo
रविवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 3 मार्च 2024 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 3 March 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। जानें चंद्र राशि के अनुसार आज 3 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:51 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 28 पर

दिशाशूल:  पश्चिम दिशा - आज के दिन शहद खाकर यात्रा करने जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.00 से 12.18 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.18 से 16.18 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:40 से 08:10 तक अमृत
सुबह 08:10 से 10:20 तक चंचल
सुबह 10:22 से 12:18 तक चंचल 
दोपहर 12:18 से 02:20 तक अमृत
दोपहर 02:20 से 07:20 तक लाभ
शाम 07:20 से 09:20 तक लाभ
रात 09:20 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए फैमिली लाइफ में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। किसी मकान दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। परिस्थितियां विपरीत रह सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन आपके लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी इंपॉर्टेंट कार्यों में आगे बढ़ना होगा। किसी कार्य को लेकर आपका बजट बिगड़ सकता है। संतान की तरक्की में हाथ बढ़ाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आप एनर्जी से भरे रहेंगे। मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधि में शामिल होंगे। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ नंबर: 3, शुभ रंग: गुलाबी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन आपको किसी काम में कानूनी सफलता मिल सकती है। दिनभर थकान व कमजोरी बनी रहेगी। आज के दिन जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नत के सारे मार्ग खुलेंगे। धन प्राप्त के योग हैं। धन को खर्च करने से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं। 
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  पिंक

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। भावनाओं में आकर कोई जोखिम ना लें। आज के दिन कोई आवश्यक सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को लाभ होगा। अविवाहित जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति के लिए लाभदायक रहेगा। निजी विषयों में आप प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। किसी से बाद विवाद ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर:  56, शुभ रंग: हल्का लाल

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज का दिन आपका टेंशन भरा बीतेगा। आवश्यक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अपनों के साथ आप कुछ वक्त बिता पाएंगे। कला कौशल में सुधार हो सकता है। दूसरों को सम्मान दें। घूमने फिरने के दौरान आपको इंपॉर्टेंट जानकारी मिल सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। 
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का दिन नौकरी पेसा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा कर सकते हैं। अपने कार्यों को लेकर समझदारी के साथ आगे बढ़ें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह ना लें नहीं तो व्यय बढ़ने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
लकी नंबर:  11,  शुभ रंग:  नीला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए है। कई क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। करियर की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। संतान पक्ष से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समान रहने वाला है। कामकाज को लेकर छोटी यात्राएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों को लाभ की स्थिति बनेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  आसमानी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई प्लान पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बनी रहेगी। अच्छे समय का लाभ उठाएं। आपके परिजनों की पूरी हेल्प मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: केसरी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपने कार्य क्षेत्र पर आपको फायदा मिलेगा। घर परिवार में कोई कलह हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्य आपके बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: लाल

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तुशास्त्र और रत्न एवं कुंडली संबंधित कार्यों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487