Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 3 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। घर में माता की पूजा-अर्चना जरूर करें। आज प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 3 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रह सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। परिवार के लोग आपके अनुकूल व्यवहार करेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको माता के मंदिर में लाल फूल चढ़ाना चाहिए।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
किसी जानकार व प्रबुद्ध व्यक्ति की हेल्प आज आपको प्राप्त होगी। तंत्र-मंत्र में आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा, जिसके कारण आपके कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को गुलाब का इत्र चढ़ाएं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  गुलाबी

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य का आज के दिन विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विवाद से हानि हो सकती है। घर बाहर सहयोग एवं शांति आपके जीवन में बनी रहेगी। सुख के साधनों में ज्यादा खर्च होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या पूजन करें।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
नया प्लान शुरू करने का सर्वश्रेष्ठ समय है। कार्य प्रणाली में सुधार करने की आपको जरूरत है। पड़ोसियों से आज आपका बात विवाद भी हो सकता है, जिस कारण मन आपका दुखी रहेगा। आज का दिन शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: नारंगी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
स्वास्थ्य आज आपका खराब रह सकता है। बनते हुए कार्यों में विघ्न आ सकती है। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में माला चढ़ाएं।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  पर्पल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
रुके हुए पैसे आज मिलने की संभावना है। मनोरंजन करने अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। व्यर्थ के विवाद किसी से ना लें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता की आराधना करें।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
स्थाई संपत्ति से आपको लाभ होगा। घर में शांति बनी रहेगी, जिसके कारण मन डिस्टर्ब रहेगा। आय के अवसर आपको आज जरूर प्राप्त होंगे। छोटे-मोटे कार्य आज आपके बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
लकी नंबर: 57, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
भूले बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। घर में गेस्ट आ सकते हैं। मन आज आपका प्रसन्न रहेगा। कार्यों के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें। बड़ों का सम्मान करें। आज के दिन आपके काम बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या पूजन अवश्य करें।
लकी नंबर: 8,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
दूरी बनाए रखें। फालतू का खर्च न करें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज पत्नी से आपका बात विवाद हो सकता है। कोई मांगलिक कार्य घर में आयोजित कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए माता के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 44, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का आज आपका प्लान बनेगा। लाभ प्राप्त होगा। काम में आज आपका मन नहीं लगेगा। नौकरी में आपकी सुविधाओं में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। संतान की चिंता आपको रहेगी। प्रतिद्वंदी आपको परेशान कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या को मीठा भोजन आज आपको खिलाना चाहिए।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजक एवं लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा उपहार आपको अवश्य प्राप्त होगा। घर बाहर प्रसन्नता आपको प्राप्त होगी। टेंशन ज्यादा रहेगी। काम में लगन और उत्साह से आप लगे रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग:  सफेद

5379487