Logo
मंगलवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 30 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 30 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 30 january 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 30 जनवरी का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:36 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05:46 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.11 से 12.30 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.00 से 16.12 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:31 से 08:41 तक अमृत
सुबह 08:41 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:11 तक चंचल 
दोपहर 12:11 से 02:41 तक अमृत
दोपहर 02:41 से 07:42 तक लाभ
शाम 07:42 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में लाभ की स्थिति बनेगी। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: चॉकलेटी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं।
लकी अंक: 14, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। हानि हो सकती है। बेवजह के विवाद से बचकर रहें। कार्यों में लेट हो सकता है। बेवजह विवाद हो सकते हैं। दिन की शुभता के लिए हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। 
शुभ अंक: 10, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन प्रसन्नता रहेगी। किसी स्थान पर मनोरंजन यात्रा होगी। गुस्सा की अधिकता होगी। कोई भय सता सकता है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। लक्ष्मी प्राप्ति के योग हैं। दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।
लकी अंक: 13, शुभ रंग:  लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। घर परिवार का सपोर्ट मिलेगा। दिन की शुभता के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन रुके हुए कार्य बनेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। शत्रु बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। नया व्यापार शुरू करेंगे। गुस्सा अधिक आएगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। 
लकी अंक:  41, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पारिवारिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। काम बनेंगे। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।   
लकी अंक: 15, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन कोई नया खर्च सामने आएगा। कर्ज के बोझ सामने आएंगे। मन में चिंता रहेगी। कीमती वस्तु का ध्यान रखें। लव लाइफ समान गति से आगे बढ़ेगी। दिन की शुभता के लिए गीता का पाठ करें।   
लकी अंक:  20, शुभ रंग: आसमानी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन वाणी में कंट्रोल रखें। वाहन एवं मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। हानि हो सकती है। ग्रहणी रसोई में ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन की शुभता के लिए पक्षियों को दाना डालें। 
लकी अंक: 99, शुभ रंग: चैती

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। किसी के झगड़े में ना पड़ें। विवाद हो सकते हैं। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। व्यवसाय में लाभ होगा। लव लाइफ में जल्दबाजी न करें। दिन की शुभता के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 
लकी अंक: 30, शुभ रंग:  हल्का

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को फायदा मिलेगा। भाई और पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दिन की शुभता के लिए शिव जी के मंत्र का जाप करें।  
लकी अंक: 25, शुभ रंग:  हल्का काला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन किसी व्यक्ति पर विश्वास ना करें। भूमि एवं वाहन में लाभ हो सकता है। कोई बड़ा काम बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। समय का लाभ लें। प्रेम प्रसंग के मामलों से दूरी बनाकर रखें। घर वाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 41, शुभ रंग: गुलाबी

5379487