Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 30 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 30 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 30 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की अष्टमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 30 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:45 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 45 से 12 52 तक।
राहुकाल: दोपहर 158 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:54 तक अमृत
सुबह 08:54 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:54 तक चंचल 
दोपहर 12:54 से 02:53 तक अमृत
दोपहर 02:53 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:53 तक लाभ
रात 09:55 से 11:24 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज क्रोध से बचकर रहें। विवाद को ज्यादा बढ़ावा ना दें। पुराना रोग आपके दैनिक कार्यक्रम में बाधा का कारण रह सकता है। व्यापार व्यवसाय में मित्र व संबंधी आपकी हेल्प करेंगे। आज के दिन दुर्गा मां की पूजा करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
पूजा पाठ व सत्संग में आप ध्यान बनाए रखेंगे, जिससे आत्मा को शांति प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होने से प्रसन्नता रहेगी। आपके सहकर्मी आज आपकी हेल्प करेंगे। हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
आज के दिन नया प्लान बनेगा, जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों की इच्छा आपके अंदर जागृत होगी। नौकरी में आपके वर्चस्व की बढ़ोतरी होगी। घर बाहर में प्रसन्नता के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
शुभ नंबर: 80, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
आज के दिन कोई अज्ञात टेंशन आपको बना रहेगा। मेहनत करना आपके लिए सफलता का द्वारा खोलेगी। लेनदेन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। जोखिम उठाने का साहस न करें, नहीं तो नुकसान संभव है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकते हैं। व्यवस्था नहीं होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पार्टनरों से मनमुटाव हो सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में आज विघ्न बाधा आ सकती है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण बनाकर रखें। जीवन साथी की हेल्प प्राप्त होगी। लाभ के योग बन सकते हैं। लक का साथ आपको मिलेगा। पैसा ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आपके अधिकार में बढ़ोतरी हो सकती है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  सफेद

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
आज के दिन दूर से कोई गुड न्यूज़ आपको प्राप्त होगी। कॉन्फिडेंस में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय करने में आज आपको घाटा हो सकता है। घर बाहर स्थित मनुकूल रहने से मन प्रसन्न रहेगा। शिव जी की कृपा बनी रहेगी।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
प्रयास करना आपके लिए सफल रहेगा। किसी बड़े कार्य की समस्याएं अपने आप दूर होंगी। मित्रों की हेल्प आप कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय में मन के अनुकूल कार्य होंगे। अपना प्रभाव आज आप दिखाने की कोशिश करेंगे।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
घर बाहर शांति रह सकती है। कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यभार आज आपको ज्यादा रहेगा। व्यवसाय से आज आप संतुष्ट रहेंगे। पैसे की आमदनी आज बढ़ेगी। मां के चरणों में ध्यान जरूर लगाएं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  क्रीम

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का प्लान बनेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय आप व्यतीत करेंगे। भजन का आनंद आज आपको मिल सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का हरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
अस्थाई संपत्ति के खरीद फरोख्त में आपको लाभ हो सकता है। पार्टनरों की हेल्प समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
मन की चंचलता पर नियंत्रण बनाए रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी से आपकी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। नौकरी में आज आराम रहेगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर बाहर सुख शांति का प्रयास सफल रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487