Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 4 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 4 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 4 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 4 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:08 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन दही या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 37 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:51 से 08:51 तक अमृत
सुबह 08:51 से 10:51 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:51 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन अगर आप परिश्रम करेंगे, तो कार्य में भी शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश में लाभदायक योग बन रहे हैं। आकस्मिक लाभ होगा। निकट जनों की प्रगति से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी। नवीन वस्त्र और आभूषण आपको प्राप्त होंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज से अधिक खर्च न करें। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। कुसंगति से आपको हानि होगी। लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। किसी से मुलाकात होने पर आप खुश होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हल प्राप्त होगा। आज के दिन आप यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आपकी बेरोजगारी दूर होगी। संपति की खरीद आप कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक विचारों के कारण समय आपका खुशी पूर्वक समय व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधित कार्यों में आज आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
मेहनत का फल आज आपको जरूर मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने व्यक्तियों से संपर्क के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात होने का आज योग है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा। किसी बड़े कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। नए कार्यों से जोड़ने का विशेष योग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद आज नहीं रहेगा। पूजा पाठ में विशेष ध्यान दें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
कानूनी अड़चन आज आपकी दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी मंदिर में आप दर्शन करने जा सकते हैं। रुका हुआ धन की प्राप्ति आपको होगी। दूसरे के कार्यों में ज्यादा हस्ताक्षेप न करें। दांपत्य जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विलासिता के प्रति रुझान ज्यादा रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज व्यर्थ के विवाद में ना पड़ें। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धा तरीके से जुड़े रहने की प्रवृत्ति आपके लिए हानिकारक होगी। अपने काम से काम रखना आपको फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
चोरी व चोट और विवाद आदि से आपको हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्यों से बचकर रहें। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता प्राप्त नहीं होगी। कार्यों में देरी होगी। आर्थिक हानि आज आपको हो सकती है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज जीवनसाथी से आपको हेल्प मिलेगी। राजकीय बाधा आज दूर होगी। विवादों से आपको दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में हेल्प मिल सकती है। सरकारी मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार के साथ सुखद पल बिताएं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
कार्यस्थल पर आज परिवर्तन के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से आज आप व्यस्त रहेंगे। कार्य में नवीनता करने के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में आपका सम्मान ज्यादा होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज आप प्रसन्न रहेंगे। बुद्धि व चतुराई से कठिन कार्य भी आपके आसानी से हो पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यर्थ टाइम खराब ना करें। मेहमानों का आवागमन आज हो सकता है। खर्च अधिक होगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487