Logo
Aaj Ka Rashifal 6 June 2024: आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 6 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 6 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 6 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 6 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07: 08 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन दही या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 36 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:56 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:54 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:54 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन अस्थाई संपति के कार्यों से आपको बड़ा लाभ होगा। रोजगार में आपके वृद्धि हो सकती है। प्रयास करने से आप सफल रहेंगे। जीवन सुखमय आपका व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में आपकी सुधार हो सकता है।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आपको धन हानि हो सकती है। लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। व्यापार और व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। यात्रा आपकी मनोरंजक रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज बुद्धि का प्रयोग करें। वाद विवाद से बचें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
यात्रा में आज विशेष सावधानी रखने की जरूरी है। शारीरिक कष्ट से आपको नुकसान हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में जल्दबाजी न करें। आज किसी से भी हंसी मजाक एवं वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज कार्यों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले आपके अनुकूल रहेंगे। किसी बड़े काम की रुकावट आज दूर हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक हेल्प मिलेगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
नया प्लान आज बनेगा। कार्यप्रणाली में विशेष सुधार करने की जरूरत है। मार्केट व म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में आज अपने दिल की बात आप सामने रख सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन बकाया वसूली के प्रयास असफल हो सकते हैं। नौकरी में अनुकूलता आज रहेगी। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा आपके अंदर से जागृत होगी। इसके साथ ही आज ऊर्जावान बने रहेंगे।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज खर्चा आपका ज्यादा हो सकता है। विवाद की स्थिति में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराने रोग के कारण आप परेशान हो सकते हैं। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
रोजगार प्राप्त की दिशा में आपको आज प्रयास करना चाहिए। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। घर बाहर मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्य के प्रति आपको टेंशन हो सकती है। लेकिन तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज कोई आपको गुड न्यूज़ प्राप्त होगी। कॉन्फिडेंस आपका बना रहेगा। घर में गेस्ट लोग आ सकते हैं। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण आपको फायदा देगा। आज विवेक के प्रयोग के साथ ही आपके कार्य बनेंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज आपको काम ज्यादा करना पड़ेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति आपको मिलेगी। कारोबार में आप वृद्धि कर सकते हैं। लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग आज ना करें। क्रोध और उत्तेजना के कारण आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्यों में आज आपका मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा कर सकते हैं। निवेश से काफी लाभ होगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। नए विचार आपके दिमाग में आएंगे। भाग का साथ आज आपके पूरे दिन मिलेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487