Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 6 अक्टूबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 6 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 6 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। घर में माता की पूजा-अर्चना जरूर करें। आज चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 6 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18
सूर्यास्त: संध्या 06: 20 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं।  

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 57 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज आपके लिए भूमि भवन मकान दुकान की खरीदारी लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आपके सफल होंगे। भाग का साथ आज आपको पूरे दिन मिलेगा। चारों तरफ से सफलता आपका राह देख रही है, प्रयासरत रहे।

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
कोट और कचहरी के मामलों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय की यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में आप विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से हेल्प जरुर प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनाने का प्रयास करें।

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। क्रोध या उत्तेजना पर आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी आपको नहीं करनी चाहिए, अन्य कार्यों में आज खर्च ज्यादा होगा। व्यापार की गति आज धीमी रह सकती है।

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
अध्यात्म में आज आपका रुझान ज्यादा रहेगा। सत्संग का लाभ आपकी फैमिली को प्राप्त होगा। कार्य की बाधा दूर होकर लाभदायक स्थिति में आप पहुंच जाएंगे। आसपास का वातावरण सुखात रहने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने के लिए जल्दबाजी रहेगी।

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
यात्रा आपके अनुकूल रहेगी। नया काम आपका बनेगा। कारोबार में वृद्धि की योग दिख रहे हैं। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। समय की अनुकूलता का लाभ आपको लेना चाहिए, काम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना चाहिए।

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आज आपको करने होंगे। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट में म्युचुअल फंड में इस हफ्ते आपको फायदा प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा जोकि मौज-मारत के कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है।

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
स्वास्थ्य आज कमजोर रहने की संभावना है, कोई भी महत्वपूर्ण लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी आपको नहीं करनी चाहिए। जल्दबाजी के चक्कर में कर्जा लेना पड़ सकता है। कीमती वस्तुओं खरीदने का मन करेगा। बिजनेस व्यापार ठीक चलेगा। बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कार्यस्थल में सुधार व परिवर्तन के योग दिख रहे हैं। इसके लिए योजना आज आपको तगड़ी बनानी पड़ेगी। तत्काल लाभ प्राप्त नहीं होने से मन दुखी रह सकता है, नए स्रोत आपको बनाने होंगे। जोखिम उठाने का साहस आपके अंदर आएगा। आलस से भरा हुआ दिन आपका बीतेगा।

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
समय शीघ्र ही आपका ठीक होगा। विवाद को ज्यादा बढ़ावा आपको नहीं देना चाहिए। बेवजह कहा सुनी किसी से हो सकती है। आपका स्वास्थ कमजोर हो सकता है, थकान में काम जारी के कारण आज आपका मन नहीं लगेगा। धन की आशंका दिख रही है।

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
रचनात्मक कार्यों की ओर मन आपका ज्यादा रहेगा। कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा सृष्टि के साथ आगे आप बढ़ेंगे, व्यापार विषय में नए प्रयोग के लिए आप जान जाएंगे। समय की अनुकूलता आपके पक्ष में रहेगी। धन प्राप्ति आसानी से होगी।

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
मित्रों की हेल्प करने का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग दिखे रहे हैं। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में पैसा डालने से आपको लाभ होगा। चिंता तथा तनाव से भरे रहेंगे, किसी दूसरे व्यक्ति के काम में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें नहीं तो बात बिगड़ने की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
आपका आत्मसम्मान आज बड़ा रहेगा। उत्साह वार्थक सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। पुराने साथियों से आपकी मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करें तो ज्यादा लाभ होगा। आज फैमिली को ज्यादा टाइम देने की जरूरत है जिससे मन आपका प्रसन्न रहेगा।

5379487