Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 7 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 7 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की प्रतिपदा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 7 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:08 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 36 से 12 48 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:54 से 08:54 तक अमृत
सुबह 08:54 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:54 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होगा। कांफिडेंस आपका बढ़ा रहेगा। आज आपको व्यापार में गुस्सा मिल सकता है। संतान पक्ष आज खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित टेंशन रहेगी। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज किसी शुभ अवसर में भाग लेने का समय है। मनपसंद भोजन आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय सफलतापूर्वक बीतेगा। तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज खर्च अधिक रहेगा। बजट बिगड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज लाभ में आपके वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख संपदा बनी रहेगी। मित्रों से मेल मिलाप करने का समय है। जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें, कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा आज दूर हो जाएगी। रोजगार प्राप्त के योग आज बन रहे हैं। परिवार में स्नेहियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। लेकिन आपको इससे बचने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन यात्रा आपकी सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। लोगों की हेल्प करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। काफी समय से अटके हुए कार्य आज आपको पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। भाई का साथ मिलेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
अप्रत्याशित खर्च आपके आज हो सकते हैं। टेंशन बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में बचकर रहें। प्रतिद्वंदता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी से बेवजह बहस करने से बचें, इसमें आपका ही नुकसान होगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज ना लें, नहीं तो गलत कार्य करने से आपको नुकसान होगा। अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी नए आदमी का आज घर में आगमन हो सकता है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
किसी की बातों का आज भरोसा ना करें। नवीन वस्त्र और आभूषण प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक होगी। नौकरी में आपकी जवाबदारी आज बढ़ सकती है। इसलिए जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए आज भाग दौड़ ज्यादा करना पड़ेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों के झगड़े में न पड़ें। टेंशन आज बनी रहेगी, लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
जोखिम भरे कार्यों से आज आपको नुकसान होगा। शारीरिक कष्ट आपको मिल सकता है। फैमिली में आपका मन मुटाव होगा। सुख के साधनों पर सोच विचार कर व्यय करें। बिजनेस ठीक रहेगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
किसी अपरिचित पर आज ज्यादा भरोसा ना करें। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज पार्टनर को गिफ्ट देना चाहिए।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487