Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 7 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 7 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज चतुर्थी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 7 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज सफल रहेगें। रोजगार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। रुक कर जल्द ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
ज्यादा खर्च होने से आज आप टेंशन में रहेंगे। पारिवारिक टेंशन आपको बनी रहेगी। कार्य में ज्यादा मन नहीं लगेगा। व्यापार में हानि की संभावना है। दिन को लेकर किसी बड़े बुजुर्ग से सलाह जरूर लें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का लाल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
आर्थिक उन्नत के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय मन के अनुकूल आपके चलेगा। कार्य पूर्ण होने पर मन में सफलता रहेगी। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। आज के दिन लाभ ज्यादा होगा।
शुभ नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
तीर्थ दर्शन का प्रोग्राम बन सकता है। आज सभी कार्य आपके पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में जोखिम उठाने का साहस ना करें। घर पर प्रसन्नता का वातावरण आपके बन सकता है, किसी से मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
रोजगार में वृद्धि का योग दिख रहा है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। नवीन बाजार आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा कार्य करने का मन आपका करेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है, जिससे मन दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
अच्छी खबर से आपका मनपसंद रहेगा। आज के दिन किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको प्राप्त होगा। घर बाहर सुख शांति एवं चैन बना रहेगा, जिसकी वजह से आप एंजॉय कर सकते हैं।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
राजकीय हेल्प आपको प्राप्त हो सकती है। लाभ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। सुख के साधनो पर ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
वाहन व मशीन के प्रयोग में हानि की संभावना दिख रही है। सावधानी रखें कि जरूरत से ज्यादा किसी का उपयोग न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन में क्रोध होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
मेहनत आपकी सफलता लाएगी। बिगड़े कार्य आपके बनेंगे। घर बाहर खुशी रहेगी। आप आज जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से हेल्प आपको प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
लेन देन में विशेष सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। किसी के साथ में आकर कोई भी कार्य करने से बचें। व्यस्तता ज्यादा रह सकती है।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
संपत्ति के बड़े सौदे आपको लाभ दे सकते हैं। प्रापर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम के कार्यों में लाभ के योग दिख रहे हैं। धन का आगमन होगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
मेहनत से पूरा फल आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्य आपके सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजन रहेगी। परिवारिक मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, उनके लाभ आपको प्राप्त होंगे
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

5379487