Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 9 जून 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 9 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की तृतीया तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 9 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:41 पर
सूर्यास्त: संध्या 07: 10 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन दलिया या घी का सेवन करके यात्रा करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:38 से 12:49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:56 से 16:59 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:59 तक लाभ
रात 09:58 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। मेहनत आज के दिन आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत आप कर पाएंगे। व्यर्थ की बातों से दूर रहें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में आप भाग लेने जा सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद आज प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता आपके कारण बनी रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज भूमि, भवन, दुकान व शोरूम के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप कोई बड़े सौदे कर सकते हैं। आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज आप बच कर रहें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
जल्दबाजी में रहने से आज आपके काम बिगड़ेंगे, जिससे समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर के साथ बात विवाद हो सकता है। बाहर जाने का प्लान आज बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। नौकरी में आराम आज आपको रहेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन चोट व दुर्घटना से आपको हानि हो सकती है। ज्यादा लापरवाही ना करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में आज विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बनने की संभावना है। कॉम्फिडेंस की आज कमी के कारण आप दिन भर परेशान रहेंगे।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन किसी धार्मिक स्थल पर आज आप जा सकते हैं। पारिवारिक हेल्प आपको मिलेगा। घर व बाहर सुख शांति से रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हमारे शासन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन प्राप्त में आ रही बाधाएं, आज दूर होगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आप परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। योजना आपके लिए खुली रहेगी। कारोबार में वृद्धि पर आप विचार कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारीगण आज आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का हेल्प आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
परिवार तथा मित्र के साथ कोई मनोरंजन यात्रा पर आप जा सकते हैं। रुका हुआ धन आपको मिलने का योग हैं। नया कार्य आरंभ करने का प्लान आपका बनेगा। नौकरी में प्रशंसा आज प्राप्त कर सकते हैं।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
पारिवारिक टेंशन आज आपको बनी रहेगी। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। आज आपको नुकसान हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय फीलिंग में आकर न करें। 
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज यात्रा करने का आपका योग है। भाइयों की हेल्प आपको लगातार मिलती रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण अपना पाएंगे। नया उपक्रम शुरू करने का प्लान आप बना पाएंगे। व्यवसाय आज आपके लिए लाभदायक है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन मेहमानों का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास से आप कार्य कर पाएंगे। बड़ा काम करने के प्रति आपकी रुचि रहेगी। पारिवारिक जनों से टेंशन मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय आप व्यतीत कर पाएंगे।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपका परिचय हो सकता है। चिंता तथा तनाव के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। किसी मनोरंजन यात्रा की योजना आपके तरफ से बन सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487